Samsung Galaxy Fold Review: स्मार्टफोन इस्तेमाल करने का एक अनोखा और यादगार अनुभव

सैमसंग ने गैलेक्सी फोल्ड को ग्लोबली लॉन्च करने के बाद भारतीय बाजार में भी पेश कर दिया है। दुनिया के पहले फोल्डेबल (मुड़ने वाले) स्मार्टफोन की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं भारत में हुई पहली दो सेल में महज 30 मिनट में गैलेक्सी फोल्ड आउट ऑफ स्टॉक हो गया। गैलेक्सी फोल्ड में शानदार परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8150 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम और 512 जीबी की स्टोरेज दी गई है। गैलेक्सी फोल्ड को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है तो आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा यह फोन?
Samsung Galaxy Fold की स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 8150 प्रोसेसर है। इसमें दो डिस्प्ले हैं। मुड़ने पर डिस्प्ले पर 4.6 इंच की हो जाती है, वहीं फोन को पूरा खोलने पर आपको 7.3 इंच की डिस्प्ले मिलती है। इस फोन में 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज है। गैलेक्सी फोल्ड में दो बैटरी दी गई हैं जिनकी कुल क्षमता 4380mAh है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में डुअल सिम सपोर्ट है जिसमें एक सिम ई-सिम है। फोन के साथ बॉक्स में आपको यूनिक कवर, चार्जिंग एडॉप्टर, टाइप-सी चार्जिंग केबल, यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर और गैलेक्सी बड्स मिलेगा जो कि फोन के साथ फ्री में मिल रहा है।
Samsung Galaxy Fold का कैमरा

इस फोन में कुल 6 कैमरे हैं जिनमें से 3 पीछे की ओर, 2 अंदर की ओर और एक फ्रंट में है। फोन को पूरी तरह से खोलने पर आपको सेल्फी के लिए दो फ्रंट कैमरे मिलेंगे, जबकि फोल्ड होने पर सेल्फी के लिए एक लेकिन रियर पर तीन कैमरे मिलेंगे। फोन में रियर पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल वाला पहला लेंस, 12 मेगापिक्सल का वाइड एंगल वाला लेंस और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट में 10 मेगापिक्सल व 8 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप है। वहीं सेल्फी कैमरा भी 10 मेगापिक्सल का है। कैमरे की खास करें तो आप जिस एंगल में फोटो क्लिक करें लेकिन फोटो को फोल्ड या अनफोल्ड दोनों मोड में देखने का एक्सपेरियंस शानदार ही होगा। किसी फोटो को आप इस फोन में फोटो एलबम की तरह भी देख सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Samsung Galaxy Fold Camera Review: फोल्डेबल स्क्रीन के साथ बेहतरीन कैमरा
सैमसंग के तमाम फ्लैगशिप फोन की तरह गैलेक्सी फोल्ड का कैमरा भी बेहतरीन है। फोटो में रंगों का मिश्रण शानदार है। कैमरे की परफॉर्मेंस की बात करें तो गैलेक्सी फोल्ड का कैमरा एक फ्लैगशिप कैमरा है। गैलेक्सी फोल्ड से आप शानदार फोटोग्राफी कर सकते हैं। दिन हो या रात कैमरे का परफॉर्मेंस कमाल का है। आप खुद फोटो देखकर भी कैमरे की क्वालिटी जान सकते हैं। फोटो में किसी प्रकार की कोई न्वाइज नहीं है। खास बात यह है कि गैलेक्सी फोल्ड में भी सैमसंग ने लाइव वीडियो फोकस फीचर दिया है जिसकी मदद से आप डीएसएलआर कैमरे जैसी वीडियोग्राफी कर सकते हैं।
गैलेक्सी फोल्ड की डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो गैलेक्सी फोल्ड के साथ आपको एक अलग ही तरह का अनुभव मिलेगा, हालांकि फोन वजनी है, जाहिर-सी बात है कि दो बैटरी और मुड़ने वाली डिस्प्ले है तो फोन भारी तो होगा। फिनिशिंग औ बिल्ड क्वालिटी सैमसंग के अन्य फोन की तरह शानदार है। फिंगरप्रिंट सेंसर दाहिनी ओर दिया गया है जो कि पावर बटन के ठीक नीचे है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी डिस्प्ले ही है। डिस्प्ले के साथ रिव्यू के दौरान हमारा एक्सपेरियंस शानदार रहा।
उदाहरण के तौर पर यदि आप 4.6 इंच वाली डिस्प्ले पर कोई वीडियो देख रहे हैं या फिर कोई फोटो देख रहे हैं तो इसे आप बड़ी यानी 7.3 इंच वाली डिस्प्ले पर भी देख सकते हैं। फोन को फोल्ड करने और ओपन करने में कोई परेशानी नहीं होती है। फोल्डिंग प्रोसेस काफी स्मूथ है। फोन में तीन स्पीकर्स दिए गए हैं। फोन की डिजाइन को लेकर हम बस यही कह सकते हैं कि यदि आप इस फोन को कहीं लेकर जाते हैं तो हर कोई आपसे इसके बारे में पूछेगा।

गैलेक्सी फोल्ड स्मार्टफोन पर वीडियो देखने और गेम खेलने का अनुभव पूरी तरह से एक अनोखा अनुभव रहा। फोन की डिस्प्ले पॉलिमर की है तो आपको थोड़ा सावधानी से इसे इस्तेमाल करना होगा। गेमिंग के दौरान जोश में आकर डिस्प्ले को जोर नहीं दबाना है। इसके अलावा आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि फोन को फोल्ड करके जेब में डालते वक्त डिस्प्ले के बीच में कोई सिक्का या चाबी ना आए। इस फोन को आप किसी अन्य फोन की तरह ही इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे ओपन करके इस्तेमाल करने पर किंडल की याद आती है।
मल्टीटास्किंग

इसकी डिस्प्ले की सबसे खास बात यह है कि इसमें आपको मल्टीटास्किंग के लिए एक ही डिस्प्ले पर कई सारे एप्स एक साथ इस्तेमाल करने का मौका मिलता है। उदाहरण के लिए आप एक साथ यूट्यूब, फेसबुक और क्रोम बाउजर इस्तेमाल कर सकते हैं। मल्टीटास्किंग विंडो को आप डिस्प्ले पर धीरे से दाएं से बायीं ओर स्वाइप करके ऑन कर सकते हैं। अलग-अलग एप को आप डिस्प्ले पर अपने हिसाब से एडजस्ट भी कर सकते हैं। फोन की बैटरी बैकअप को लेकर कोई शिकायत नहीं है और चार्जिंग या मल्टीटास्किंग के दौरान फोन गर्म भी नहीं होता है।
टाइपिंग के लिए कमाल का कीबोर्ड

वीडियो देखने पर टैबलेट का मजा तो आपको नहीं मिलेगा क्योंकि यदि आप किसी टैब पर वीडियो देखेंगे तो आप फुल व्यू डिस्प्ले मिलेगी लेकिन गैलेक्सी फोल्ड के साथ ऐसा नहीं है। उदाहरण के तौर पर आप इस वीडियो को देख सकते हैं कि ऊपर और नीचे कितनी जगह खाली है। तो कुल मिलाकर गैलेक्सी फोल्ड भविष्य की तरफ ले जाने वाला एक स्मार्टफोन है, हां, इसकी कीमत एक लाख 64 हजार नौ सौ निन्यानवे रुपये है जो कि किसी फोन की कीमत के लिए बहुत ज्यादा है। ऐसे में यह फोन सबके लिए नहीं है।
- Samsung Galaxy Fold Camera Review: फोल्डेबल स्क्रीन के साथ बेहतरीन कैमरा
- Amazfit GTS Review: प्रीमियम डिजाइन और दमदार बैटरी वाली बजट स्मार्टवॉच
- Tecno Camon 12 Air Review: क्या खरीदने लायक है सबसे सस्ता पंचहोल डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन?
- PLAYFIT 53 Review: कमाल के हैं फीचर्स, लेकिन कमजोर बिल्ड क्वालिटी करता है निराश