वॉयस रिकॉर्डिंग के लिए फेसबुक देगा पैसे, लॉन्च किया Pronunciations प्रोग्राम

विस्तार
एक तरफ जहां पूरी दुनिया में स्मार्ट स्पीकर द्वारा वॉयस रिकॉर्डिंग को लेकर एक बहस हो रही है, वहीं दूसरी ओर फेसबुक ने अपना प्रोनाउंसिएशंस (Pronunciations) प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस प्रोग्राम के तहत यूजर्स को वॉयस रिकॉर्डिंग के लिए पैसे दिए जाएंगे। इस प्रोग्राम की मदद से फेसबुक अपनी स्पीच रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी को बेहतर बनाएगा।
फेसबुक का यह प्रोग्राम उसके व्यू प्वाइंट मार्केट रिसर्च एप पर उपलब्ध है। इस प्रोग्राम के लिए आपको एक टेस्ट भी देगा होगा। यदि आप टेस्ट में पास होंगे तो इस प्रोग्राम में आपको शामिल किया जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत पहले आपको हे पोर्टल के साथ फेसबुक की फ्रेंडलिस्ट में से अपने किसी दोस्त का पहला नाम बोलकर रिकॉर्ड करना होगा। इसके बाद इसी प्रक्रिया को 10 दोस्तों के नाम के साथ दोहराना होगा।
ये भी पढ़ेंः Jio का सबसे सस्ता 84 दिनों वाला प्लान, कम ही लोग जानते हैं इसके बारे में
रिकॉर्डिंग का एक सेट पूरा होने पर फेसबुक आपको 200 प्वाइंट देगा। 1,000 प्वाइंट होने के बाद आपको PayPal के जरिए 5 डॉलर यानी करीब 359.92 रुपये मिलेंगे। ऐसे में देखा जाए तो 1,000 से कम प्वाइंट होने पर आप रीडिम नहीं कर पाएंगे।
इस रिकॉर्डिंग को लेकर फेसबुक का कहना है कि वॉयस रिकॉर्डिंग को यूजर्स की प्रोफाइल से कनेक्ट नहीं किया जाएगा। फेसबुक का यह प्रोग्राम फिलहाल अमेरिका में ही उपलब्ध है। इस प्रोग्राम में 18 साल से अधिक उम्र के यूजर्स हिस्सा ले सकते हैं।
- Jio ने बंद किया न्यू ईयर 2020 ऑफर, कम वैधता के साथ पेश किया नया प्लान
- Jio का सबसे सस्ता 84 दिनों वाला प्लान, कम ही लोग जानते हैं इसके बारे में
- iOS यूजर्स को जल्द मिलने वाला है तोहफा, जीमेल और मोजिला कर सकेंगे डिफॉल्ट इस्तेमाल
- 24 फरवरी को होगा Huawei का इवेंट, Mate Xs समेत लॉन्च हो सकते हैं कई प्रोडक्ट्स