आफत: एक साथ ठप पड़े व्हाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम, ट्विटर पर जमी महफिल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 10 Jun 2021 01:26 PM IST
सार

फेसबुक के एक प्रवक्ता ने डेलीमेल से बताया कि नेटवर्क कॉन्फिग्रेशन के कारण लोगों को फेसबुक एक्सेस करने में परेशानी हुई, हालांकि इस समस्या का समाधान बहुत ही कम समय में कर दिया गया। प्रवक्ता ने इस समस्या के लिए यूजर्स से माफी भी मांगी।

Facebook WhatsApp and Instagram down globally Twitter keeps the memes coming
Facebook WhatsApp and Instagram down - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    फेसबुक के स्वामित्व वाले तीन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक साथ डाउन हो गए जिसके बाद ट्विटर पर यूजर्स ने मीम्स बनाकर खूब मजे लिए। बुधवार को रात में करीब 11 बजकर 40 मिनट पर फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप डाउन हुए थे जिसके बाद लोग ना मैसेज भेज पा रहे थे और ना ही उनकी टाइमलाइन रिफ्रेश हो रही थी, हालांकि तीने प्लेटफॉर्म पर कोई समस्या नहीं है।

    रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के डाउन से भारत समेत अर्जेंटीना, उरुग्वे, चिली, ब्राजील, बांग्लादेश, ब्रिटेन और अमेरिका के यूजर्स को परेशानी हुई। DownDetector के मुताबिक इन तीनों प्लेटफॉर्म के डाउन होने की पुष्टि बुधवार की रात 11:40 बजे हुई। अधिकतर लोगों ने फोटो अपलोड ना होने की शिकायत की।

    इस आउटेज पर फेसबुक के एक प्रवक्ता ने डेलीमेल से बताया कि नेटवर्क कॉन्फिग्रेशन के कारण लोगों को फेसबुक एक्सेस करने में परेशानी हुई, हालांकि इस समस्या का समाधान बहुत ही कम समय में कर दिया गया। प्रवक्ता ने इस समस्या के लिए यूजर्स से माफी भी मांगी।

    बता दें कि इससे पहले इसी साल मार्च में व्हाट्सएप करीब 45 मिनट तक ठप रहा था जिससे यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। यूजर्स न तो संदेश भेज पा रहे थे और न ही रिसीव कर पा रहे थे। इसके अलावा इंस्ट्राग्राम, फेसबुक भी कुछ देर के लिए ठप रहा था। यह समस्या सर्वर में दिक्कत के कारण हुई थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें