Facebook पर सबसे ज्यादा इस इमोजी का होता है इस्तेमाल

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Sun, 26 Feb 2017 12:23 PM IST
facebook user most use love reaction on post
फेसबुक रिएक्शन - फोटो : Wired

    सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक ने पिछले साल पोस्ट पर रिएक्शन फीचर को लॉन्च किया था, जिनमें Love, Haha, Wow, Sad और Angry शामिल थे। यह फीचर लोगों को खूब पसंद आया। फेसबुक की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक इस रिएक्शन फीचर को अब तक 300 बिलियन यूज किया गया है।

    रिपोर्ट में दावा किया गया है कि लोगों ने सबसे ज्यादा 1.79 बिलियन Love रिएक्शन को यूज किया है। इस प्रतिक्रिया का यूज सबसे ज्यादा 25 दिसंबर 2016 क्रिसमस के मौके पर किया गया है। रिएक्शन यूज करने में मेक्सिको पहले स्थान पर है जबकि इसके बाद चिली, सूरिनाम और ग्रीस का स्थान है। वहीं इस मामले में अमेरिका 8वें नंबर पर है।

    इस रिकॉर्ड पर फेसबुक ने कहा है कि फेसबुक यूजर कुछ लिखने से ज्यादा भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं, यहां तक कि यूजर्स लाइक बटन का भी इस्तेमाल कम ही कर रहे हैं। बता दें कि रिएक्शन फीचर आने से पहले फेसबुक पर केवल लाइक का बटन था। उसके बाद यूजर्स ने डिसलाइक बटन की मांग की। यूजर्स की मांग को देखते हुए फेसबुक ने डिसलाइक की जगह रिएक्शन फीचर को लॉन्च किया।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें