ट्विटर पर गाली देने वाले संभल जाएं, अकाउंट होगा हमेशा के लिए ब्लॉक

टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Sun, 26 Feb 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
Twitter blocking accounts that swear at famous people
ट्विटर

    सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर ने एक बड़ा फैसला लेते हुए गाली-गलौज और अभद्र ट्वीट करने वाले यूजर्स का अकाउंट लॉक करना शुरू कर दिया है। वहीं यह भी रिपोर्ट है कि ट्विटर कुछ अकाउंट को हमेशा के लिए भी लॉक कर सकता है।

    अंग्रेजी वेबसाइटThe Vergeमें छपी खबर के मुताबिक ट्विटर ने मशहूर लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा और गलत टिप्पणी करने वाले लोगों का अकाउंट लॉक और ट्वीट डिलिट करना शुरू कर दिया है। हाल ही में ट्विटर ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति माइक पेंस को ट्विटर पर गाली देने वाली महिला का अकाउंट लॉक किया है।

    विज्ञापन

    ट्विटर की ओर से जारी बयान के अनुसार यदि कोई यूजर ऐसा करता है तो ट्वीट डिलीट हो जाएगा, हालांकि यूजर्स को वह ट्वीट दिखेगा लेकिन उस अकाउंट के फॉलोअर्स को ट्वीट की जगह पर ऐरर का मैसेज मिलेगा। ये पॉलिसी किसी प्रोडक्ट्स, सर्विस, कंपनी या ब्रांड पर ट्वीट करने पर लागू नहीं होगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें