Facebook: मेटा ने बदल दी फेसबुक लाइव वीडियो की पॉलिसी, अब इतने दिनों बाद अपने आप डिलीट हो जाएंगे वीडियोज
फेसबुक ने पहली बार फरवरी 2016 में लाइव वीडियो फीचर लॉन्च किया था, जो अगस्त 2015 में फेसबुक मेंशन एप के रूप में आया था और बाद में फेसबुक लाइव के नाम से जाना जाने लगा।

विस्तार
फेसबुक (Facebook) ने अपनी लाइव वीडियो डाउनलोडिंग से जुड़ी नीति में बदलाव किया है। मेटा ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए घोषणा की कि उपयोगकर्ताओं के लाइव ब्रॉडकास्ट अब एक निश्चित समय के बाद ऑटोमैटिक रूप से हटा दिए जाएंगे। नई पॉलिसी के अनुसार, उपयोगकर्ताओं के प्रोफाइल या पेज से लाइव स्ट्रीम किए गए वीडियो 30 दिनों के बाद हटा दिए जाएंगे। फेसबुक ने पहली बार फरवरी 2016 में लाइव वीडियो फीचर लॉन्च किया था, जो अगस्त 2015 में फेसबुक मेंशन एप के रूप में आया था और बाद में फेसबुक लाइव के नाम से जाना जाने लगा।
मेटा ने पुष्टि की है कि 19 फरवरी 2025 से लाइवस्ट्रीम किए गए वीडियो 30 दिनों के बाद ऑटोमैटिक रूप से हट जाएंगे, हालांकि उपयोगकर्ताओं को इस समयावधि के भीतर अपने वीडियो डाउनलोड करने का अवसर मिलेगा। वीडियो हटाए जाने के बाद भी उपयोगकर्ताओं को 90 दिनों तक उन्हें डाउनलोड करने की सुविधा दी जाएगी।
हटाए गए वीडियो एक विशेष आर्काइव सेक्शन में चले जाएंगे और उपयोगकर्ताओं को ईमेल के जरिए वीडियो डाउनलोड करने की रिमाइंडर नोटिफिकेशन भी भेजी जाएगी। फेसबुक ने इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक नया टूल भी पेश किया है, जिससे उपयोगकर्ता अपने लाइव वीडियो को इंडिविजुअली या एक साथ डाउनलोड कर सकते हैं।
- iPhone 16e: नए आईफोन की लॉन्चिंग के साथ एपल ने बंद कर दिए ये तीन मॉडल, आखिर क्या थी दिक्कत?
- iPhone 16e: इंतजार हुआ खत्म, एपल ने लॉन्च किया सस्ता आईफोन, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर
- Samsung: सैमसंग ने भारत में लॉन्च किया अपना सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन, 50MP का है कैमरा
- Ananta: गूगल ने भारत में शुरू किया अपना सबसे बड़ा कैम्पस, 5000 सीटों का है इंतजाम