तो Facebook इस्तेमाल करने के लिए भी देने पड़ सकते हैं पैसे

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 07 May 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Facebook to starts Ads-Free Subscription based service
facebook

    अगर आपको याद हो तो फेसबुक जब लॉन्च हुआ था तो उस समय फेसबुक पर बहुत ही कम विज्ञापन देखने को मिलते थे या विज्ञापन दिखते ही नहीं थे। वहीं अब धीरे-धीरे फेसबुक पर विज्ञापनों की बाढ़-सी आ गई है। वैसे को भी किसी कंपनी को चलाने के लिए पैसों की जरूरत तो होती है और फेसबुक भी अब पूरी तरह से पैसे कमाने में जुट गया है।

    इसी बीच एक रिपोर्ट आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि Facebook सब्सक्रिप्शन आधारित सर्विस के लिए लगातार मार्केट रिसर्च कर रहा है। इस सर्विस के तहत फेसबुक का एक नया वर्जन रिलीज किया जाएगा जिसपर विज्ञापन नहीं दिखेंगे यानी यह वर्जन पूरी तरह से विज्ञापन फ्री होगा, हालांकि इस वर्जन के लिए कंपनी पैसे भी लेगी। हालांकि इस रिपोर्ट पर फेसबुक ने टिप्पणी करने से साफ मना कर दिया है।

    विज्ञापन

    दरअसल डाटा लीक के बाद फेसबुक पर डाटा सिक्योरिटी को लेकर काफी दवाब है और पिछले साल कंपनी ने यूजर्स को डाटा को बेचकर ही 1 अरब डॉलर रुपये कमाए थे। ऐसे में फेसबुक का सब्सक्रिप्शन वर्जन लॉन्च होने की पूरी संभावना है, क्योंकि कंपनी रेवेन्यू को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं कर सकती है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं अभी हाल ही में कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा डाटा लीक होने के बाद फेसबुक से सीईओ मार्क जुकरबर्ग से जब पूछा गया था कि क्या फेसबुक हमेशा फ्री होगा? इस सवाल के जवाब में जुकरबर्ग ने कहा था कि हां, फेसबुक एक वर्जन हमेशा फ्री होगा। इस जवाब से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक वर्जन फ्री होगा तो दूसरा सब्सक्रिप्शन वाला हो सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें