इस ऐप से घर बैठे डॉक्टर को बुलाएं और बुक करें एंबुलेंस

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 20 Nov 2017 03:45 PM IST
Now book doctors and ambulance on mobile with MeduLance app
Medulance

    आजकल अधिकतर काम ऑनलाइन हो रहे हैं। घर बैठे शॉपिंग, घर बैठे कैब बुकिंग, घर बैठे टिकट, सिलेंडर जैसे तमाम हो रहे हैं। ऐसे में प्ले-स्टोर पर एक ऐसा भी ऐप है जिसकी मदद से आप घर बैठे डॉक्टर को 24 घंटे में से कभी बुला सकते हैं और एंबुलेंस की बुकिंग भी कर सकते हैं। इस ऐप का नाम है Medulance.

    Medulance ऐप के फीचर्स

    Medulance
    Medulance

    सबसे पहले आपको बता दें कि इस ऐप को फ्री में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंबुलेंस बुकिंग, डॉक्टर्स-नर्स बुकिंग, घर पर आईसीयू की बुकिंग जैसे फीचर्स हैं। इसके अलावा इस ऐप को इस्तेमाल ऑफलाइन भी हो सकता है।

    इस ऐप के जरिए आप तीन तरह के एंबुलेंस बुक कर सकते हैं जिनमें एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस, बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और पेसेंट लाइट सपोर्ट एंबुलेंस शामिल हैं। वहीं इस ऐप में शव वाहन बुकिंग का भी ऑप्शन है। इस ऐप की मदद से 24 घंटे सेवाएं ली जा सकती हैं। ऐप के जरिए एयर एंबुलेंस की भी बुकिंग हो सकती है। हालांकि डॉक्टर या एंबुलेंस के लिए आपको पैसे भी देने होंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें