फेसबुक में आया नया अपडेट, किए ये अहम बदलाव

फेसबुक ने एंड्रॉयड और आईओएस के लिए नया अपडेट जारी किया है। फेसबुक ने यह अपडेट अपने यूजर्स की सुविधा के लिए जारी किया है। फेसबुक के इस नए अपडेट का नाम Shortcut Bar Settings है। टेक्नोलॉजी की वेबसाइट टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक नई सेटिंग फेसबुक एप के नेविगेशन बार में देखने को मिलेगी।
नए अपडेट को लेकर फेसबुक ने कहा है कि कंपनी नेविगेशन बार कंट्रोल्स को रोल आउट कर रही है ताकि यूजर्स उन लोगों से आसानी से जुड़ सकें जिन्हें वे पसंद करते हैं। नए अपडेट के बाद यूजर्स के पास नोटिफिकेशन पर कंट्रोल होगा।
नए अपडेट के बाद यूजर्स वॉचग्रुप, मार्केटप्लेस, प्रोफाइल, इवेंट, न्यूज, गेमिंग, डेटिंग और फ्रेंड रिक्वेस्ट के नोटिफिकेशंस को म्यूट कर सकेंगे। नए फीचर का फायदा उन लोगों को मिलेगा जो दिनभर आने वाले नोटिफिकेशंस से परेशान हैं। नए अपडेट के बाद यदि आप किसी सेक्शन के नोटिफिकेशन को म्यूट कर सकेंगे।
उदाहरण के तौर पर यदि आप गेमिंग के नोटिफिकेशंस को म्यूट करना चाहते हैं तो एप के शॉर्टकट बार में जाएं और उस सेक्शन के आइकन को दबाकर रखें। इसके बाद आपको रीमूव फ्रॉम शॉर्टकट बार और टर्न ऑफ नोटिफिकेशन डॉट का विकल्प मिलेगा।
- अब भीतरी रोगों की पहचान करना होगा आसान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से 3डी में बदली जा सकेंगी 2डी इमेज
- फ्लिपकार्ट पर आने वाली है मोबाइल की बड़ी सेल, बंपर डिस्काउंट के साथ बिकेंगे स्मार्टफोन
- वर्ल्ड कम्युनिकेशन अवॉर्ड्स में जियोटीवी ने जीता आईपीटीवी इनोवेशन अवॉर्ड
- Asus 6Z और Asus 5Z की कीमतों में आई भारी गिरावट, मिलेगा दमदार कैमरा और प्रोसेसर