Asus 6Z और Asus 5Z की कीमतों में आई भारी गिरावट, मिलेगा दमदार कैमरा और प्रोसेसर

ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी आसुस ने अपने सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन 6जेड (Asus 6Z) और 5जेड (Asus 5Z) की कीमतों में कटौती की हैं। वहीं, शाओमी, सैमसंग और वनप्लस के फोन्स को इन स्मार्टफोन से कड़ी टक्कर मिली हैं। आसुस 6जेड खासियत की बात करें तो कंपनी ने इसमें रोटेटिंग कैमरा दिया है, जो फ्रंट और बैक के लिए इस्तेमाल होता है।
आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। इससे पहले भी आसुस ने इस फोन की कीमत कम की थी। वहीं, दूसरी तरफ 5जेड की कीमतों में भी पांच हजार रुपये की गिरावट आई है। तो चलिए जानते है दोनों स्मार्टफोन की नई कीमत के बारे में...

आसुस 6जेड और आसुस 5जेड की नई कीमत
कंपनी ने 6जेड के छह जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत में चार हजार रुपये की कटौती की है, जिससे अब ग्राहक इस फोन को 27,999 रुपये के साथ खरीद सकेंगे। साथ ही इस फोन के आठ जीबी रैम वाले वेरियंट की कीमत में पांच हजार रुपये की गिरावट आई है, जो ग्राहकों के लिए 30,999 रुपये की कीमत के साथ उपलब्ध है।
दूसरी तरफ आसुस 5जेड की बात करें तो ग्राहक इस फोन के छह जीबी रैम वाले वेरियंट को सिर्फ 16,999 रुपये में खरीद सकेंगे। साथ ही 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट 18,999 रुपये और टॉप वेरियंट 21,999 रुपये की नई कीमत के साथ उपलब्ध है।

आसुस 6जेड की स्पेसिफिकेशन
फोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित Zen UI 6 मिलेगा। इसके अलावा कंपनी एंड्रॉयड Q और R का भी अपडेट देगी। फोन में 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके अलावा फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए 640 जीपीयू और 6GB/8GB रैम के साथ 64GB/128GB/256GB जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी।
- गलत आधार कार्ड नंबर देने पर लगेगा 10 हजार रुपये का जुर्माना, इन जगहों पर लागू होगा नियम
- Twitter पर भारतीय भाषाओं में हिंदी बनी नंबर वन, नॉन-इंग्लिश ट्वीट्स की संख्या 40 फीसदी के पार
- Twitter जल्द जारी करेगा नया नियम, फीडबैक देकर रोक सकेंगे फर्जी ट्वीट
- वोडाफोन ने शानदार डाटा प्लान किया पेश, यूजर्स को मिलेगा प्रतिदिन 3GB डाटा