होली 2021: फेसबुक ने लॉन्च किया होली अवतार स्टीकर, ऐसे करें इस्तेमाल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 27 Mar 2021 11:26 AM IST
विज्ञापन
Facebook Rolls Out Holi Themed Avatar Stickers to Celebrate Festival of Colours
फेसबुक होली अवतार स्टीकर - फोटो : social media

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक ने होली के लिए खासतौर पर स्टीकर्स जारी किए हैं। फेसबुक का होली अवतार स्टीकर फेसबुक एप और मैसेंजर में आ गया है। फेसबुक का दावा है कि अभी तक चार मिलियन लोगों ने करीब 6.6 मिलियन पोस्ट होली को लेकर सोशल मीडिया पर किए हैं।

    ऐसे में लोगों की जरूरत और दिलचस्पी को देखते हुए होली के खास मौके पर फेसबुक ने ये स्टीकर जारी किए हैं। फेसबुक और फेसबुक मैसेंजर एप के स्माइली बटन पर क्लिक करने पर आपको होली अवतार मिलेगा। आइए इसे इस्तेमाल करने का तरीका जानते हैं...

    विज्ञापन

    कैसे करें होली अवतार स्टीकर्स का इस्तेमाल

    1. पहला काम तो यह है कि आप अपने फेसबुक और मैसेंजर दोनों एप को अपडेट करें।
    2. फेसबुक एप में आप किसी कॉमेंट सेक्शन जाकर होली अवतार स्टीकर्स को देख सकते हैं।
    3. मैसेंजर एप में होली स्टीकर इस्तेमाल करने के लिए आपको स्माइली आइकन पर क्लिक करना होगा।
    4. इसके बाद स्टीकर वाले टैब पर क्लिक करें और फिर click on Create You Avatar पर क्लिक करें।
    5. इसके बाद आप अपनी स्किन टोन और हेयर सेलेक्ट करके अवतार बना सकते हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें