होली 2021: छह स्मार्टफोन जिनपर नहीं होगा होली के रंग और पानी का असर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 26 Mar 2021 05:33 PM IST
विज्ञापन
HOLI 2021 TOP SMARTPHONE THAT ARE waterproof WITH IP67 AND IP68 RATINGS
होली स्पेशल - फोटो : samsung

    होली जैसे त्यौहार में गैजेट की सुरक्षा काफी मुश्किल हो जाती है, क्योंकि कब और कहां कोई आपके ऊपर रंग फेंक दे, इसकी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में यदि आपकी जेब या हाथ में स्मार्टफोन है तो वह खराब हो सकता है। वैसे अब बजट स्मार्टफोन भी आईपी रेटिंग और स्प्लैशप्रूफ के साथ बाजार में आने लगे हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको 6 ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे जो पूरी तरह से वॉटरप्रूफ हैं और इन पर का असर नहीं होगा, हालांकि रंग से आपके फोन का रंग जरूर बदल सकता है।

    samsung galaxy a52
    samsung galaxy a52 - फोटो : अमर उजाला

    Samsung Galaxy A52

    सैमसंग के इस नए फोन को IP67 की रेटिंग मिली है जिसके बाद यह वॉटरप्रूफ स्मार्टफोन हो गया है।Samsung Galaxy A52 की कीमत 26,499 रुपये है यानी इस कीमत में आपको 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वाला मॉडल मिलेगा। Samsung Galaxy A52 में एंड्रॉयड 11 आधारित One UI 3.1 दिया गया है। इस फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है।

    oneplus 8 pro
    oneplus 8 pro

    OnePlus 8 Pro

    यदि आपके पास यह फोन है तो आप आराम से होली खेल सकते हैं। इस फोन को भी वॉटरप्रूफ के लिए IP68 की रेटिंग मिली है। इस फोन को पिछले साल भारत में लॉन्च किया गया था, इसमें 4150mAh की बैटरी है। इसमें स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें