Vivo X60 Pro+ स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन 888 5G प्रोसेसर का सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Jan 2021 10:09 AM IST
Vivo X60 Pro plus Officially Launched with Snapdragon 888 5G soc price and specifications
Vivo X60 Pro+ - फोटो : social media

    वीवो का नया फ्लैगशिप Vivo X60 Pro+ आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। यह वीवो का साल 2021 का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। Vivo X60 Pro+ में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 888 5G प्रोसेसर है। Vivo X60 Pro+, Vivo X60 सीरीज का तीसरा फोन है। इससे पहले Vivo X60 और X60 Pro को Exynos 1080 प्रोसेसर के साथ कंपनी ने लॉन्च किया था। Vivo X60 Pro+, Xiaomi Mi 11, iQOO 7 और Samsung Galaxy S21 के बाद दुनिया का चौथा ऐसा स्मार्टफोन है जिसे क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888 5G प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।

    Vivo X60 Pro+ की स्पेसिफिकेशन

    फीचर्स की बात करें तो Vivo X60 Pro+ में 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस E3 एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसके अलावा डिस्प्ले के साथ HDR10+ का भी सपोर्ट है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1300 निट्स है। फोन में स्नैपड्रैगन 888 5G प्रोसेसर है और ग्राफिक्स के लिए Adreno 660 GPU मिलता है। फोन में 12 जीबी LPDDR5 रैम और 256 जीबी की UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। फोन में एंड्रॉयड 11 आधारित OriginOS 1.0 मिलेगा। वीवो के इस फोन में 4200mAh की बैटरी है जो 55 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, हाई-फाई ऑडियो, टाइप-सी पोर्ट और 5जी का सपोर्ट है।

    Vivo X60 Pro+ का कैमरा

    कैमरे की बात करें तो वीवो के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का सैमसंग GN1 प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसका अपर्चर f/1.57 है। इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS), इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन (EIS) और ZEISS T कोटिंग मिलती है। दूसरा लेंस 48 मेगापिक्सल का सोनी IMX598 सेंसर है जिसका फिल्ड ऑफ व्यू 114 डिग्री है। इसके साथ भी 4 एक्सिस OIS मिलता है। वहीं तीसरा लेंस 32 मेगापिक्सल का 50mm वाला पोट्रेट सेंसर मिलता है। इसका अपर्चर f/2.08 है। वहीं चौथा लेंस 8 मेगापिक्सल का है जिसके साथ OIS और 5x ऑप्टिकल जूम, 60x डिजिटल जूम मिलता है। सेल्फी के लिए वीवो के इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है जिसका अपर्चर f/2.45 है।

    Vivo X60 Pro+ की कीमत

    Vivo के इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। भारत समेत अन्य देशों में जल्द ही इसे लॉन्च किया जाएगा। Vivo X60 Pro+ दो कलर वेरियंट डीप ब्लू और क्लासिक ऑरेंज में मिलेगा। फोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 4998 चीनी युआन यानी करीब 56,500 रुपये है, वहीं 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 5998 युआन यानी करीब 67,500 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें