WhatsApp की राह पर फेसबुक, मैसेंजर में भेजे हुए मैसेज ले सकेंगे वापस

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 07 Apr 2018 02:16 PM IST
विज्ञापन
Facebook Messenger will get unsend feature just like Mark Zuckerberg
facebook messenger

    5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स के डाटा लीक ने फेसबुक को चिंता में डाल दिया है। डाटा लीक के बाद कंपनी हर रोज नए-नए फैसले ले रही है। अभी हाल ही में फेसबुक की पॉलिसी को लेकर कई बड़े बदलाव किए हैं। वहीं अब एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि व्हाट्सऐप की तरह ही जल्द ही फेसबुक मैसेंजर पर भेजे गए मैसेज को भी वापस लिया जा सकेगा।

    TechCrunch की रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक मैसेंजर ऐप में unsend फीचर देने की तैयारी में है। बता दें कि अभी हाल ही में कंपनी ने स्वीकार किया है कि मार्क जुकरबर्ग द्वारा भेजे गए पुराने फेसबुक मैसेज मैसेंजर से चुपके से डिलीट किए जा रहे हैं।

    विज्ञापन

    फेसबुक के इस कदम के बाद से ही उम्मीद की जा रही है कि मार्क जुकरबर्ग का मैसेज का डिलीट होना टेस्टिंग का हिस्सा हो सकता है और वैसे भी कंपनी को मैसेज को वापस लेने वाली तकनीक का अनुभव तो है हीं, क्योंकि कुछ दिन पहले ही फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप में इस फीचर को दिया गया है, हालांकि फेसबुक ने इस मामले पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें