वीडियो कॉलिंग के लिए फेसबुक की नई पहल, जानिए क्या है खास

बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
Wed, 07 Sep 2016 03:04 PM IST
Facebook Messenger Found a New Use for Video-Calling

    कई साल पहले स्काइप ने ऑनलाइन कॉल करने वालों के लिए ये सर्विस शुरू की थी। पिछले महीने गूगल ने डुओ लॉन्च करके वीडियो कॉलिंग के बाज़ार में अपना सिक्का जमाने की कोशिश की है। अब फ़ेसबुक मैसेंजर पर इंस्टैंट वीडियो का फ़ीचर शुरू हो रहा है।

    चैटिंग ऐप की सफलता के बाद अब कई कंपनियां वीडियो कॉलिंग के बाजार में नए नए फीचर लेकर ऑनलाइन सब्सक्राइबर की तलाश में हैं।

    2011 में लॉन्च होने के बाद गूगल हैंगआउट स्काइप का मुकाबला कर रहा है। फेसबुक का वीडियो चैट फीचर भी उसी साल लॉन्च हुआ था। उसपर ग्रुप चैट का भी विकल्प है। वीचैट , टाइनीचैट , एनीमीटिंग, ओवू, फ्रिंग, टैंगो जैसे कई और ऐप हैं जिन्होंने आपके लिए वीडियो कॉल करना बहुत आसान कर दिया है। बस ऐप डाउनलोड कीजिए और फ्री कॉलिंग शुरू कर दीजिए।

    लेकिन फेसबुक अपने मैसेंजर के लिए इंस्टैंट वीडियो मैसेंजर को चैट के अलावा सर्विस के रूप में रखने की सोच रहा है। जब आप किसी से चैट कर रहे हैं और अगर उसे कुछ दिखाना है तो कैमरा ऑन कर लीजिए और स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में उसकी तस्वीर दिखाई देगी।

    मिलेंगे ये फीचर्स

    वीडियो कॉलिंग के लिए फेसबुक की नई पहल, जानिए क्या है खास

    इस वीडियो में अगर दूसरे की आवाज़ सुननी है तो डिफ़ॉल्ट सेटिंग में बदलाव करना होगा। वीडियो कॉल करते समय किसी को कॉल करके देखना होता है कि वो आपसे बात कर सकता है कि नहीं।

    इसके मुकाबले गूगल डुओ ने एक प्रिव्यू फ़ीचर अपनी सर्विस में लॉन्च किया है। जो भी गूगल डुओ पर किसी को कॉल करेगा, कॉल लेने से पहले दूसरी तरफ उसकी तस्वीर दिखाई देगी। लोगों में इस फीचर को काफी पसंद किया जा रहा है।

    कॉलेज स्टूडेंट, ऑफिस में बैठ कर काम नहीं करने वाले लोग और छोटी कंपनियों के लिए ये वीडियो कॉलिंग और वीडियो चैट सर्विस बहुत काम की चीज़ हैं। इससे लंबी दूरी की मीटिंग को भी वीडियो पर किया जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें