व्हाट्सएप फेसबुक से शेयर करेगा नंबर, खत्म हो जाएगी आपकी प्राइवेसी?

अपनी पोलिसीज में भारी बदलाव करते हुए व्हाट्सएप अब अपने यूजर्स का नंबर ओनर कंपनी फेसबुक के साथ साझा करेगा। जिसकी मदद से व्हाट्सएप यूजर्स फेसबुक के जरिए और भी ज्यादा टारगेट विज्ञापन पा सकेंगे। यह एड फेसबुक पर ही होंगे, व्हाट्सएप पर एड देने संबंधी कोई बात नहीं कही गई है।
वहीं कंपनी ने उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि वो केवल मोबाइल नंबर ही फेसबुक के साथ साझा करेगा। इससे उपभोक्ताओं को डरने की जरूरत नही है।
उनकी प्राइवेसी में कोई दिक्कत नही होगी। उपभोक्ताओं का निजा डाटा निजी ही रहेगा। व्हाट्सएप यूजर्स को जल्द ही एक विकल्प देगा कि वह अपनी जानकारी फेसबुक के साथ साझा करना चाहते हैं या नहीं।
बढ़ सकती है यूजर्स की चिंता?

आपको बता दें कि जब फेसबुक ने व्हाट्सएप को खरीदा था तभी व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स को बता दिया था कि, यूजर्स की प्राइवेसी का सम्मान रखना हमारे डीएनए में है। हालांकि व्हाट्सएप अब अपनी पोलिसी में बड़ा बदलाव करने जा रहा है।
अब फेसबुक उन सभी लोगों के नंबर देख सकता है जिस नंबर से आपने व्हाट्सएप अकाउंट बनाया है। व्हाट्सएप का कहना है कि यह फेसबुक को एड के लिए डाटा इकट्ठा करने में मदद करेगा। व्हाट्सएप की सफाई देने के बावजूद व्हाट्सए यूजर्स को कंपनी की ये पहल लुभा नहीं रही है।
कंपनी के इस कदम से ऐप पर यूजर्स की डेटा प्राइवेसी कि चिंता कस्टमर्स को सता रही है। अब फेसबुक के साथ नंबर शेयर करने के बाद व्हाट्सएप की बड़ी जिम्मेदारी होगी की वह दुनियाभर में अपने 1 बिलियन यूजर्स को उनके डेटा की सुरक्षा का यकीन दिला सके।