नए अवतार में आएगा फेसबुक मैसेंजर, मिलेंगे सिर्फ 3 बटन

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 24 Oct 2018 11:05 AM IST
विज्ञापन
Facebook Messenger app to get a New look for its 1.3 billion users
Facebook Messenger app

    फेसबुक ने घोषणा की है कि कंपनी अपने मैसेंजर स्मार्टफोन ऐप को आसान बनाने के लिए काम करेगी। अब यह सोशल नेटवर्किंग साइट अपने वर्जन को दोबारा डिजाइन कर रही है। अब इसमें नौ टैब की जगह तीन टैब होंगे। फेसबुक का कहना है कि मैसेंजर ऐप के लॉन्च होने के सात साल बाद फेसबुक फिर से अपने मूल डिजाइन की ओर जा रहा है।

    मैसेंजर के प्रमुख स्टान चुडनोवस्की ने मंगलवार को बताया, ' हम एक फीचर के बाद दूसरा फीचर बनाते हैं। ये सभी जमा होते जा रहे हैं।' उन्होंने बताया कि यह अब सिर्फ एक सामान्य मैसेंजर ऐप नहीं है, लोग इससे वीडियो कॉल, पैसे भेजने का काम सहित अन्य चीजें कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    फेसबुक मैसेंजर के नए अपडेट के बाद आपको तीन टैब मिलेंगे जिनमें पीपुल्स, स्टोरीज और एक्टिव यूजर्स शामिल हैं। बता दें कि हर महीने बिजनेस और आम लोगों के बीच कुल मिलाकर 10 बिलियन मैसेज भेजे जाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गौरतलब है कि अभी हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फेसबुक मैसेंजर में मैसेज को डिलीट करने वाला फीचर आ रहा है। इस फीचर का स्क्रीनशॉट भी सामने आया है। दूसरे शब्दों में कहें तो व्हाट्सऐप की तरह अब आप फेसबुक मैसेंजर में भेजे गए मैसेज को भी डिलीट कर सकेंगे। हालांकि इस फीचर की फिलहाल टेस्टिंग हो रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें