Facebook चलाते हुए गेम खेल सकेंगे यूजर्स, कंपनी मैसेंजर के लिए ला रही नया फीचर, ऐसे करेगा काम

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 05 Apr 2023 01:32 PM IST
सार

यह सुविधा आईओएस और एंड्रॉयड के साथ-साथ वेब यूजर्स को भी Facebook Messenger पर उपलब्ध कराई गई है। दिलचस्प बात यह है कि यूजर्स को गेम एक्सेस करने के लिए एप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
Facebook Messenger announced Multiplayer Games During Video Calls Details in hindi
Facebook Messanger - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा ने फेसबुक गेमिंग के लिए एक नया एक्सपीरियंस शेयर करने की घोषणा की है। इस बदलाव के तहत यूजर्स को मैसेंजर पर वीडियो कॉल के दौरान अपने पसंदीदा गेम खेलने की सुविधा मिलेगी। फेसबुक ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी घोषणा की है। यह सुविधा आईओएस और एंड्रॉयड के साथ-साथ वेब यूजर्स को भी मैसेंजर पर उपलब्ध कराई गई है। दिलचस्प बात यह है कि यूजर्स को गेम एक्सेस करने के लिए एप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी। बता दें कि वर्तमान में मैसेंजर पर 14 फ्री-टू-प्ले गेम उपलब्ध हैं जिनमें वर्ड्स विद फ्रेंड्स, मिनी गोल्फ एफआरवीआर, साथ ही कार्ड वॉर्स और एक्सप्लोडिंग किटन जैसे गेम शामिल हैं।

    फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि कंपनी एक नई क्षमता ला रहा है जो यूजर्स को परिवार और दोस्तों के साथ वीडियो कॉल के दौरान मल्टीप्लेयर गेम खेलने में सक्षम बनाता है। कंपनी ने कहा कि वर्तमान में एप 14 फ्री-टू-प्ले गेम्स की पेशकश कर रहा है। यह सुविधा आईओएस और एंड्रॉयड के साथ-साथ वेब के लिए मैसेंजर एप पर भी उपलब्ध है। सबसे अच्छी बात यह है कि यूजर्स को गेम खेलने के लिए एप को इंस्टॉल करने की भी आवश्यकता नहीं है।

    विज्ञापन

    हालांकि, हर गेम खिलाड़ियों की एक अलग संख्या को सपोर्ट करता है, और अधिकांश गेम सिर्फ दो लोगों के साथ खेले जा सकते हैं। गेम्स को एक्सेस करने के लिए यूजर्स को मैसेंजर पर अपने दोस्तों या परिवार के साथ एक वीडियो कॉल शुरू करनी होगी और बीच में ग्रुप मोड बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उन्हें "प्ले" आइकन पर टैप करना होगा। अब गेम लाइब्रेरी के माध्यम से ब्राउज करना होगा और जो भी गेम खेलना चाहते हैं उसको सिलेक्ट करना होगा। अब यूजर्स वीडियो कॉल के साथ गेम का आनंद ले सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें