Facebook ने लॉन्च किया नया फीचर Clear History, दूसरी वेबसाइट डाटा नहीं कर पाएंगी चोरी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 02 May 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
Facebook launched New Clear web History in F8 conference to Protect People’s Privacy

    Facebook ने एफ8 कॉन्फ्रेंस ने यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर बड़ा ऐलान किया है। फेसबुक ने अपने यूजर्स के लिए नया क्लियर हिस्ट्री टूल लॉन्च किया है। कंपनी का कहना है कि इस टूल की मदद से थर्ड पार्टी वेबसाइट या ऐप को यूजर्स का डाटा ट्रैक करने से रोका जा सकेगा।

    इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी ब्राउजिंग हिस्ट्री को क्लियर कर सकेंगे, ऐसे में अन्य वेबसाइट्स यूजर्स की हिस्ट्री पर नजर नहीं रख पाएंगी। यह फीचर यूजर्स को यह भी बताएगा कि कौन-सी वेबसाइट यूजर्स के बारे मेंं कौन-सी जानकारी इकट्ठा कर रही है और फेसबुक को भेज रही है।

    विज्ञापन

    दरसअल आप जब भी फेसबुक पर ऑनलाइन होते हैंं और किसी दूसरी साइट पर विजिट करते हैं तो वह साइट आपके बारे में फेसबुक को जानकारी भेजती है जिसके आधार पर फेसबुक आपको वित्रापन दिखाता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि यह फीचर अपने आप काम नहीं करेगा। इसके लिए आपको अपने अकाउंट में सेटिंग करनी होगी और क्लियर हिस्ट्री करना होगा। वहीं कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि क्लियर हिस्ट्री का बटन यूजर्स को कहां मिलेगा।

    इसके अलावा फेसबुक ने कहा कि वह जल्द ही डेटिंग फीचर लॉन्च करने वाली है। इसका ऐलान करते हुए मार्क जुकरबर्ग ने कहा कि नया डेटिंग टूल लोगों को जोड़ने के साथ-साथ उनके लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में मददगार होगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें