6,999 रु. में लॉन्च हुआ 4000mAh की बैटरी और डुअल कैमरा वाला यह फोन

आजकल डुअल कैमरा स्मार्टफोन का लॉन्च होना आम बात है। अगर आप डुअल कैमरा फोन लेना चाहते हैं तो बाजार में 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले कई फोन मिल जाएंगे। इसी कड़ी में InFocus ने अपना नया डुअल कैमरा स्मार्टफोन Vision 3 लॉन्च किया है जिसकी कीमत सिर्फ 6,999 रुपये है।
InFocus Vision 3 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड नूगट 7.0, 5.7 इंच की HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1440 पिक्सल है। वहीं फोन की डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में मीडियाटेक का MTK6737H क्वॉडकोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः जियो के बाद अब Idea ने लॉन्च किया यह अनोखा ऑफर
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें रियर पैनल पर डुअल कैमरा है जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth, माइक्रो-USB और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन में 4000mAh की बैटरी है। फोन की कीमत 6,999 रुपये है और इसकी बिक्री 20 दिसंबर से अमेजॉन पर होगी।