फेसबुक ने लॉन्च किए 125 नए इमोजी, आपने देखा क्या ?

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 28 Aug 2017 12:06 PM IST
विज्ञापन
Facebook launched 125 new emoji for app and desktop
Facebook new family emoji

    फेसबुक ने लॉन्च किए 125 नए इमोजी, आपने देख क्या ? फेसबुक ने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए 125 नए इमोजी लॉन्च किए हैं जिनमें अलग-अलग तरह के फैमिली टाइप, स्किन टोन और बालों के रंग वाले इमोजी शामिल हैं। इनमें खास बात यह है कि कई इमोजी में दो मां और दो पिता दिख रहे हैं। नए इमोजी फेसबुक ऐप और डेस्कटॉप पर यूज किए जा सकते हैं, हालांकि फेसबुक मैसेंजर में ये इमोजी अभी नहीं आए हैं।

    ये भी पढ़ेंः Facebook ऐप में आया 360 डिग्री फोटो फीचर, ऐसे करें यूज

    नई फैमिली इमोजी में क्या है खास ?

    फेसबुक की नई फैमिली इमोजी के खासियत की बात करें तो इस बार आपको मिली-जुली नस्ल के परिवार जैसे- काला पिता और गोरी मां जैसे इमोजी नहीं हैं यानी एक इमोजी में पूरे परिवार का स्किन टोन एक ही है। हालांकि इस मामले पर एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अलग-अलग प्रकार के लोगों से मिलकर बने परिवार का इमोजी बनाना बहुत मुश्किल है।

    विज्ञापन

    इसकी कोडिंग में काफी दिक्कतें आती हैं। बता दें कि फेसबुक के मामले में भले ही कोडिंग को मुश्किल बताया जा रहा है लेकिन पिछले साल ही माइक्रोसॉफ्ट ने 52000 फैमिली इमोजी कॉम्बिनेशन विंडोज 10 के लिए रिलीज किए थे जिनमें परिवार का स्किन टोन एक नहीं, बल्कि अलग-अलग था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें