सावधान! सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स की जासूसी कर रहा है फेसबुक

कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा डाटा लीक के बाद से ही फेसबुक पर पूरी दुनिया की नजर है। डाटा लीक सामने आने और फजीहत झेलने के बाद फेसबुक ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी भी बदली लेकिन बवाल है कि थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। अब खबर है कि फेसबुक सैमसंग के गैलेक्सी सीरीज के स्मार्टफोन यूजर्स की जासूसी कर रहा है।
दरअसल इसका खुलासा सैमसंग गैलेक्सी फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.0 के अपडेट आने के बाद हुआ है। अपडेट के बाद सैमसंग ने अपने फोन में एक फीचर दिया है। इस फीचर जिसका नाम एप परमिशन मोनिटर है। इसकी मदद से जैसे ही कोई एप यूजर्स की लोकेशन, कैमरा और माइक्रोफोन को एक्सेस करेगा वैसे ही आपको नोटिफिकेशन मिलेगा।

वैसे तो सैमसंग का यह फीचर बहुत ही काम है लेकिन कुछ यूजर्स की शिकायत है कि एप परमिशन मोनिटर सेक्शन में फेसबुक द्वारा तैयार किए गए एप जैसे फेसबुक, फेसबुक मैसेंजर, इंस्टाग्राम आदि नहीं दिखते हैं। कई लोगों ने इसक जांच सैमसंग गैलेक्सी एस9 में की है जिसमें पता चला है कि फेसबुक के एप इसमें नहीं दिख रहे हैं। खास बात यह है कि व्हाट्सएप भी परमिशन मोनिटर में नहीं दिख रहा है।
अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके सैमसंग गैलेक्सी फोन के एप परमिशन मोनिटर सेक्शन में फेसबुक के एप दिख रहे हैं या नहीं तो आप इस स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।Settings>Lock screen and security>App permission monitor