फेसबुक ला रहा है सिंगिंग टैलेंट शो, Musical.ly की बढ़ेगी मुसीबत

अगर आपको भी गाने का शौक है और आपको किसी ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत है जहां आपके इस टैलेंट को जगह मिले तो आपके लिए बड़ी खबर है। दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक आपके लिए सिंगिंग टैलेंट शो फीचर ला रहा है, जहां आप म्यूजिक के साथ गाना गा सकेंगे और दुनिया के तमाम लोगों तक पहुंचा सकेंगे।
फेसबुक के इस नए फीचर का खुलासा जेन मंचून वोंग नाम के एक शोधकर्ता ने किया है। जेन मंचून वोंग के मुताबिक फेसबुक के नए फीचर सिंगिंग टैलेंट शो का सोर्स कोड फेसबुक के एप से मिला है। फेसबुक के इस नए फीचर के आने के बाद आप मशहूर और लोकप्रिय गाने को अपनी आवाज में म्यूजिक के साथ रिकॉर्ड और शेयर कर सकेंगे।
फेसबुक का आने वाला सिंगिंग टैलेंट शो लिप शिंकिंग एप Musical.ly को कड़ी टक्कर देगा। बता दें कि हाल ही में फेसबुक ने सोनी जैसी कई कंपनियों से म्यूजिक के लिए करार किया है जिसका फायदा कंपनी इस नए फीचर के जरिए उठाने की कोशिश करेगी।
वैसे तो Musical.ly एप का नाम तो आपने सुना ही होगा। फेसबुक से लेकर व्हाट्सएप तक इसके वीडियो छाए हुए हैं। इस एप को 200 मिलियन से ज्यादा बार डाउनलोड किया गया है और इसके पास 60 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं।