जियो के इस प्लान में 6 महीने तक मिलेगा अनलिमिटेड मजा, कीमत 600 रुपये से भी कम

रिलायंस जियो अपने नए-नए और धांसू प्लान के लिए जाना जाता है। आए दिन कंपनी ऐसे-ऐसे प्लान पेश करती है कि अन्य कंपनियों को सोचना पड़ जाता है। अब रिलायंस जियो ने एक ऐसा प्लान लॉन्च किया है जिसकी कीमत 600 रुपये से भी कम है और इसमें 6 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डाटा मिलेगा यानि हर महीने आपको 100 रुपये से भी कम कीमत पर अनलिमिटेड मजा मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

दरअसल जियो के इस प्लान की कीमत 594 रुपये है और इस प्लान के तहत 6 महीने तक अनलिमिटेडज कॉलिंग के साथ रोज 100 मैसेज और 500 एमबी डाटा मिलेगा। इस प्लान के तहत आपको हर महीने 14 जीबी डाटा यानि 6 महीने में कुल 84 जीबी डाटा मिलेगा। अगली स्लाइड में जानें किसके लिए है यह प्लान।

जियो का 594 रुपये वाला प्लान सिर्फ जियो फोन के ग्राहकों के लिए है जो कि जियो मानसून हंगामा के तहत एक्सचेंज ऑफर में 501 रुपये वाले जियो फोन के साथ मिलेगा। कुल मिलाकर कहें यह प्लान जियो फोन मानसून हंगामा के तहत मिल रहा है।