Facebook: फेसबुक में आया नया फीचर, अब फालतू के विज्ञापन से मिलेगी आजादी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Mar 2025 11:48 AM IST
सार

Facebook का नया 'Friends' टैब इसी तरह का एक फीचर है। मेटा ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इस नई फीड में पोस्ट समय के अनुसार (Chronological Order) दिखाई जाएंगी या एल्गोरिदम के अनुसार।

विज्ञापन
Facebook Introduces Friends Tab Without here is the details in hindi
Facebook - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    Facebook ने 'Friends' टैब नाम से एक नया फीचर पेश किया है, जिसमें सिर्फ दोस्तों की पोस्ट, स्टोरीज, रील्स, जन्मदिन की जानकारी और फ्रेंड रिक्वेस्ट दिखाई जाएंगी। यह नया फीचर इंस्टाग्राम के 'Following' और 'Close Friends' फीड की तरह काम करेगा और इसमें कोई भी रिकमेंडेड पोस्ट नहीं दिखेंगी। सबसे खास बात यह है कि इस फीचर के आने के बाद विज्ञापन बहुत कम दिखेंगे।

    मेटा के अनुसार यह नया 'Friends' टैब सबसे पहले अमेरिका और कनाडा में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि इसे भारत सहित अन्य देशों में कब तक उपलब्ध कराया जाएगा।

    विज्ञापन

    'Friends' टैब क्या दिखाएगा?

    • सिर्फ उन्हीं लोगों की पोस्ट दिखेंगी, जो आपके फेसबुक फ्रेंड्स हैं।
    • रील्स, स्टोरीज और जन्मदिन की रिमाइंडर भी इस फीड में शामिल होंगे।
    • कोई भी सुझावित पोस्ट नहीं दिखाई जाएंगी।
    • फ्रेंड रिक्वेस्ट और 'People You May Know' सेक्शन अब अलग से होगा।

    पहले यह टैब सिर्फ फ्रेंड रिक्वेस्ट और सुझावित कनेक्शन्स दिखाने के लिए इस्तेमाल होता था, लेकिन अब इसमें फीड का एक नया वर्टिकल स्क्रॉलिंग इंटरफेस होगा, जिससे यूजर्स केवल अपने दोस्तों की पोस्ट देख सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    friends feed meta friends  facebook
    friends feed meta friends facebook
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें