Light Phone 3: OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे अनोखा फोन, डिजाइन ऐसी कि क्या ही कहें...

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 29 Mar 2025 10:45 AM IST
सार

Light Phone 3 में 3.92-इंच AMOLED डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4450 प्रोसेसर दिया गया है। इसका इंटरफेस ब्लैक एंड व्हाइट है, लेकिन यह 50-मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

विज्ञापन
Light Phone 3 launched With 1800mAh Battery and Minimalist Design Price and Specifications
Light Phone 3 - फोटो : thelightphone.com

    विस्तार

    यदि आप भी किसी ऐसे फोन की तलाश में हैं जो अनोखा है और आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से दूरी बनाने वाला फोन चाहिए तो आपके लिए एक नया फोन लॉन्च हुआ है। Light Phone 3 को अमेरिका में लॉन्च किया गया है। यह ब्रांड का नया मिनिमलिस्ट स्मार्टफोन है, जिसे यूजर्स को सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल डिस्ट्रैक्शन्स से दूर रखने के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में केवल कॉल, मैसेज, नेविगेशन, अलार्म जैसी जरूरी सुविधाएं दी गई हैं। Light Phone 3 में 3.92-इंच AMOLED डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4450 प्रोसेसर दिया गया है। इसका इंटरफेस ब्लैक एंड व्हाइट है, लेकिन यह 50-मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है।

    अमेरिका में कीमत: $799 (लगभग ₹68,000)डिस्काउंट प्राइस: $599 (लगभग ₹52,000) (सीमित समय के लिए)पहले प्री-ऑर्डर की डिलीवरी: इस हफ्ते से शुरू

    विज्ञापन

    डिस्प्ले: 3.92-इंच (1,080x1,240 पिक्सल) AMOLED स्क्रीनप्रोसेसर: Qualcomm SM 4450 चिपसेटरैम: 6GBइंटरनल स्टोरेज: 128GBरियर कैमरा: 50-मेगापिक्सल (12MP डिफॉल्ट आउटपुट)फ्रंट कैमरा: 8-मेगापिक्सल सेल्फी कैमराऑपरेटिंग सिस्टम: LightOSबैटरी: 1,800mAhकनेक्टिविटी: 5G, ब्लूटूथ 5, GPS, NFC, USB Type-C पोर्टऑथेंटिकेशन: फिंगरप्रिंट सेंसरस्पीकर्स और माइक: डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और नॉइज कैंसलेशन माइक्रोफोनबिल्ड क्वालिटी: IP54 सर्टिफाइड (डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट)

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें