Facebook फिर हुआ हैक, 81,000 यूजर्स के मैसेज में लगी सेंध

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 03 Nov 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
Facebook hacked again, 120 Million Accounts Claimed to Be Compromised
facebook hacked

    तमाम डाटा लीक के बावजूद फेसबुक यूजर्स की प्राइवेसी को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। पिछले कई महीनों से फेसबुक के डाटा लीक हो रहे हैं और हर बार फेसबुक माफी मांग लेता है। अब बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 81,000 यूजर्स के निजी मैसेज में सेंध लगी है और हैकर्स ने इन अकाउंट्स का इस्तेमाल विज्ञापन के लिए किया है। रिपोर्ट की मानें तो आपके मैसेज को बाजार तक पहुंचाया गया है और सात ही उसमें कई सारे बदलाव भी किए गए हैं।

    रिपोर्ट के मुताबिक हैकर्स के 120 मिलियन फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा है और वह 0.10 डॉलर यानि करीब 7.29 रुपये प्रति अकाउंट बेचने की सोच रहा है। वहीं फेसबुक का दावा है कि किसी प्रकार का डाटा लीक नहीं हुआ है और यह रिपोर्ट निराधार है, हालांकि फेसबुक ने यह जरूर माना है कि फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा वायरस वाले एक्सटेंशन के जरिए हैकर्स तक पहुंचा है।

    विज्ञापन

    फेसबुक ने एक्सटेंशन का नाम बताए बिना कहा है कि ऐसे एक्सटेंशन के जरिए हैकर्स यूजर्स की गतिविधियों पर नजर रखते हैं। ऐसे में यह नहीं कहा जा सकता कि फेसबुक हैक हुआ है। फेसबुक के इस डाटा लीक का खुलासा सितंबर में ही हुआ था जब FBSaler नाम से एक विज्ञापन जारी हुआ।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा गया है कि हैक हुए अकाउंट्स में अधिकतर अकाउंट यूक्रेन और रूस के हैं। इसके अलावा हैक होने वाले अकाउंट्स में अमेरिका, ब्रिटेन और ब्राजील के लोगों के भी अकाउंट शामिल हैं। डाटा लीक के बाद ऑनलाइन एक विज्ञापन भी दिया गया है जिसमें कहा गया है कि एक यूजर्स के पूरे मैसेज का एक्सेस सिर्फ 0.10 डॉलर यानि करीब 7.29 रुपये में दिया जाएगा। इनमें से सैंपल के लिए 81,000 लोगों के मैसेज को सार्वजनिक भी कर दिया गया है। हालांकि इस विज्ञापन को अब हटा लिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें