यूजर्स हैरान, कंपनी परेशान: Facebook पर अपने आप भेजे जा रहे फ्रेंड रिक्वेस्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 17 May 2023 10:28 AM IST
सार

फेसबुक ने इस अलर्ट के साथ-साथ यूजर्स को अपनी एक्टिविटी लॉग चेक करने की भी सलाह दी है। इसके अलावा भेजे गए फ्रेंड रिक्वेस्ट की लिस्ट भी चेक करने को कहा है। कंपनी ने कहा है कि यूजर्स फेसबुक पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन को चेक करते रहें।

विज्ञापन
Facebook fixes Auto sends friend request bug that revealed your viewing habits
Facebook - फोटो : iStock

    विस्तार

    यदि आपके पास भी Facebook पर पिछले कई दिनों से लगातार अनजाने लोगों के फ्रेंड रिक्वेस्ट आ रहे हैं या आपके अकाउंट से लोगों को थोक में फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जा रहे हैं तो इस समस्या से जूझने वाले आप अकेले नहीं है। मेटा के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook में आए एक बग के कारण ऐसा हुआ है। Facebook के इस बग की वजह से अपने आप फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजे जा रहे हैं। कई यूजर्स ने इसकी शिकायत भी की है। यह बग पिछले सप्ताह सामने आया था और अब इसे फिक्स कर दिया गया है।

    फेसबुक ने इस बग के बारे में अपने यूजर्स को भी नोटिफिकेशन भेजा है। फेसबुक ने अपने अलर्ट में कहा है, 'हमने हाल ही में एक बग को ठीक किया है जिसके कारण कुछ फ्रेंड रिक्वेस्ट गलती से भेज दी गई थी। हम क्षमा चाहते हैं और इस त्रुटि के कारण भेजे गए किसी भी मित्र अनुरोध को रद्द कर दिया है।'

    विज्ञापन

    फेसबुक ने इस अलर्ट के साथ-साथ यूजर्स को अपनी एक्टिविटी लॉग चेक करने की भी सलाह दी है। इसके अलावा भेजे गए फ्रेंड रिक्वेस्ट की लिस्ट भी चेक करने को कहा है। कंपनी ने कहा है कि यूजर्स फेसबुक पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन को चेक करते रहें।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें