फेसबुक पर लगा 80 करोड़ का जुर्माना, ग्राहकों का डाटा बेचने का है आरोप

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 08 Dec 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
Facebook fined 10 million euros by Italian authorities for misleading users over its data practices
Mark Zuckerberg

    फेसबुक एक बार से विवादों में है और इस बार भी फेसबुक पर बड़ा जुर्माना लगा है। इटली की प्रतिस्पर्धा निगरानी ने फेसबुक पर 10 मिलियन यूरो यानि करीब 11.3 मिलियन डॉलर यानि 80,65,37,500 रुपये का जुर्माना लगाया है। फेसबुक पर यह जुर्माना फेसबुक यूजर्स के डाटा को बेचने के कारण लगा है। फेसबुक पर आरोप है कि उसने साइन अप के दौरान लोगों को गुमराह किया और वह भी लोगों को बिना बताए कि उनके डाटा का इस्तेमाल फेसबुक अपने व्यापार के लिए करेगा।

    इटली की प्रतिस्पर्धा निगरानी का यह भी कहना है कि फेसबुक अपने यूजर्स को साफ-साफ नहीं बताता है कि वह उनके डाटा का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए करेगा, बल्कि इस बात पर जोर देता है कि फेसबुक पूरी तरह से मुफ्त है। वहीं फेसबुक ने हर बार की तरह इस बार भी कहा है कि उसने ग्राहकों के डाटा को नहीं बेचा है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः प्री-वेडिंग फोटोशूट के लिए चढ़ी PUBG की दीवानगी, आप भी कर सकते हैं ट्राई

    निगरानी बोर्ड ने फेसबुक से यह भी कहा है कि वह अपनी वेबसाइट और ऐप पर इस संबंध में एक माफीनामा भी जारी करे। इस पर फेसबुक के एक प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी निगरानी बोर्ड के निर्णय पर विचार कर रही है और जल्द ही इस मामले को सुलझाया जाएगा। कंपनी ने इसी साल अपनी पॉलिसी में काफी बदलाव किए हैं और यूजर्स को पहले से ज्यादा अधिकार दिए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि फेसबुक पर लगातार डाटा लीक करने और अन्य कंपनियों को अपने यूजर्स के डाटा का एक्सेस देना के आरोप लग रहे हैं और हर बार कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग दलील देते हैं कि कंपनी ऐसा कुछ भी नहीं करती है।

    ये भी पढ़ेंः इन 4 शानदार स्मार्टफोन पर अमेजॉन दे रहा है 5,000 रुपये तक की छूट

    गौरतलब है कि पिछले सप्ताह ही ब्रिटिश संसदीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि फेसबुक ने कुछ चुनिंदा कंपनियों को यूजर्स के दस्तावेज देखने का अधिकार दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक फेसबुक ने एयरबेंब, लिफ्ट और नेटफ्लिक्स जैसी कंपनियों को यूजर्स के डाटा के लिए विशेष पहुंच प्रदान की है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें