इन 4 शानदार स्मार्टफोन पर अमेजॉन दे रहा है 5,000 रुपये तक की छूट

टेक डेस्क, अमर उजाला
Sat, 08 Dec 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
Huawei P20 Lite, P20 Pro, Nova 3i Get Temporary Price Cuts in India on Amazon
Huawei P20 Pro

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे ने भारत में लिमिटेड पीरियड के लिए अपने तीन स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती कर दी है। हुवावे के तीन स्मार्टफोन को कटौती के साथ अमेजॉन से खरीदा जा सकता है। अमेजॉन पर चल रही सेल में तीन रियर कैमरे वाला हुवावे पी20 प्रो, हुवावे नोवा 3आई और हुवावे पी20 लाइट को सस्ते में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा फोन के साथ कई अन्य ऑफर्स भी मिल रहे हैं। तो आइए सभी ऑफर्स और इन फोन की स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

    huawei nova 3i
    huawei nova 3i

    हुवावे नोवा 3आई

    हुवावे नोवा 3आई के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट की असली कीमत 20,990 रुपये है लेकिन अमेजॉन पर इस फोन को 19,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस फोन के साथ 1,000 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा और डुअल फ्रंट कैमरा है।

    Huawei P20 Lite
    Huawei P20 Lite

    हुवावे पी20 लाइट

    इस फोन को अमेजॉन से 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इस फोन को भारत में 19,990 रुपये में लांच किया गया था। इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें