फेसबुक करने जा रहा बड़ा बदलाव, टाइमलाइन पर नहीं पढ़ पाएंगे समाचार

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 24 Oct 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
Facebook Explore Feed is rolling out globally soon, newsfeed are now just friend and sponsored posts
Facebook

    फेसबुक अब धीरे-धीरे मुनाफे की ओर बढ़ रहा है। धीरे-धीरे वह कमाई के नए-नए रास्ते निकाल रहा है। फेसबुक फिलहाल 6 देशों में नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसके सफल होने के बाद आपकी टाइमलाइन पर सिर्फ आपके दोस्तों के पोस्ट और विज्ञापन दिखेंगे।

    वहीं यदि आप लाइक किए गए पेज के न्यूज या फीड देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको फेसबुक केExplore Feedमें जाना होगा। फेसबुक इस नए फीचर की टेस्टिंग श्रीलंका, बोलीविया, स्लोवाकिया, सर्बिया, ग्वाटेमाला और कंबोडिया में कर रहा है, हालांकि ग्लोबली यह फीचर कब लॉन्च होगा इसकी जानकारी नहीं है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः फेसबुक में आया नया फीचर, अब ऐप से ही करें गरमा-गरम खाना ऑर्डर​

    तो पब्लिशर्स फेसबुक को देंगे पैसे?

    फेसबुक के इस फीचर का सबसे बड़ा नुकसान मीडिया हाउस और पब्लिशर्स को होगा। वहीं अगर ऐसा होता है तो अपने आर्टिकल को यूजर्स की टाइमलाइन में दिखाने के लिए पब्लिशर्स फेसबुक को पैसे भी दे सकते हैं जिसके बाद फेसबुक उस न्यूज या आर्टिकल को विज्ञापन के रूप में यूजर्स की टाइमलाइन पर दिखाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें