42 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डाटा हुआ सार्वजनिक, हैकिंग के लिए टेलीग्राम बॉट का हुआ इस्तेमाल

यदि आप भी फेसबुक और टेलीग्राम एप का इस्तेमाल एक ही फोन में करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। करीब 42 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डाटा लीक हो गया है और इस डाटा की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए हो रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि फेसबुक यूजर्स का यह डाटा टेलीग्राम एप के बॉट के जरिए हुआ है।
1,400 रुपये में मोबाइल नंबर की बिक्री
रिपोर्ट के मुताबिक लीक डाटा में से फेसबुक अकाउंट से लिंक मोबाइल नंबर की बिक्री 1,400 रुपये में हो रही है। अन्य डाटा की भी इसी तरह कीमत लगाई गई है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह डाटा टेलीग्राम बॉट के जरिए किया गया है।
2019 में हैकर्स के पास पहुंचा डाटा
वाइस मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस डाटा लीक में उन यूजर्स की जानकारी शामिल है जिनका अकाउंट दो साल पहले 2019 में लीक हुआ था। बता दें कि 2019 में एक रिसर्चर ने फेसबुक के एक अनसिक्योर सर्वर की पहचान की थी जिसमें करीब 42 करोड़ यूजर्स के डाटा को स्टोर किया गया था। दावा है कि इस डाटा लीक में 61 लाख भारतीय यूजर्स का डाटा है।
फेसबुक ने क्या कहा?
रिपोर्ट के सामने आने के बाद फेसबुक ने कहा है कि यह बॉट उन अकाउंट पर काम नहीं करता जिन्हें 2019 के बाद बनाया गया है। सीधे शब्दों में कहें तो इस लीक में उनलोगों के अकाउंट शामिल हैं जिनका अकाउंट 2019 से पहले का है। फेसबुक का कहना है कि इस हैकिंग में 2019 से पहले बनाए गए अकाउंट टेलीग्राम के जरिए एक्सेस किए जा सकते हैं।
क्या होता है बॉट?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बॉट एक तरह का एक सॉफ्टवेयर है जो पहले से तय किए गए काम को बार-बार करता है। बॉट इंटरनेट के जरिए काम करता है। बॉट का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सोशल मीडिया में किसी चीज को वायरल करने, री-ट्वीट करने आदि में होता है। बॉट अक्सर बार-बार दोहराए जाने वाले काम करते हैं।
- एलन मस्क ने ट्वीट किया 'I love Etsy', कंपनी के शेयर 9% तक चढ़े
- FAU-G मेड इन इंडिया गेम हुआ लॉन्च, प्ले-स्टोर से ऐसे करें डाउनलोड
- गूगल और ऑस्ट्रेलिया का विवाद क्या है, भारत में क्या है स्थिति, विस्तार से समझें
- Sony Xperia कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन इसी साल होगा लॉन्च, डुअल कैमरा के साथ मिलेगी 5.5 इंच की डिस्प्ले