डाटा लीक के बाद बढ़ी फेसबुक की मुसीबत, कंपनी छोड़ रहे हैं बड़े अधिकारी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Mon, 18 Jun 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
Facebook Communications Head Elliot Schrage Is Leaving after a decade
Elliot Schrage

    कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा डाटा लीक के बाद फेसबुक की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। पहले तो फेसबुक को सरेआम माफी मांगनी पड़े और उसके बाद कंपनी ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी में भी बदलाव किए। डाटा लीक होने के बाद जब सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने पूछा गया कि क्या अब भी वे सीईओ के पद पर रहना चाहते हैं तो उन्होंने कहा था कि हां, वे ही फेसबुक के सबसे उपयुक्त सीईओ हैं और वे इस पद पर बने रहेंगे।

    वहीं अब फेसबुक के वाइस प्रेसीडेंट कम्युनिकेशन, मार्केटिंग और पब्लिक पॉलिसी में केंद्रीय भूमिका निभा रहे एलियट श्रेग (57) को लेकर खबर है कि उन्होंने फेसबुक को अलविदा कहने का फैसला लिया है। उन्होंने करीब एक दशक तक फेसबुक में काम करने के बाद कंपनी छोड़ने का फैसला लिया है, हालांकि उन्होंने यह फैसला क्यों लिया है, यह अभी पूरी तरह से साफ नहीं है। गौरतलब है कि डाटा लीक के बाद तमाम तरह की आलोचनाओं का सामना कर रहे फेसबुक की ओर से दुनिया को जवाब देने में मुख्य रणनीतिकार की भूमिका में एलियट ही थे।

    विज्ञापन

    एलियट के साथियों और सहयोगियों का कहना है कि वे पिछले कई महीनों से कंपनी छोड़ने की बात कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका और उसके जैसे अन्य विवादित मामले को ठीक से नहीं संभाल पाने के कारण एलियट पर कंपनी छोड़ने का आंतरिक दबाव है। वहीं फेसबुक की प्रवक्ता वेनेसा चान ने आंतरिक दवाब को सिरे से खारिज कर दिया है। एलियट ने 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले भी कंपनी छोड़ने की बात की थी, लेकिन जुकरबर्ग और शेरिल सेंडबर्ग (सीओओ ) ने उनसे ऐसा ना करने को कहा था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब फेसबुक से अधिकारियों के इस्तीफे की बात सामने आई है। इससे पहले मार्च में मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी एलेक्स स्टेमॉस के भी इस्तीफे को लेकर खबरें सामने आई थीं। इसके अलावा पिछले महीने ही व्हाट्सऐप के सीईओ जान कौम (Jan Koum) ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।

    इसकी जानकारी कौम ने अपने फेसबुक पोस्ट पर दी है। व्हाट्सऐप के सीईओ के पद के अलावा जान कौम ने फेसबुक को भी अलविदा कह दिया है। वहीं कौम के फेसबुक पोस्ट पर फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने कमेंट में कहा कि उन्हें कौम की कमी खलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें