फेसबुक ने बंद किए 68 पेज, 43 अकाउंट, राजनीतिक पार्टी का कर रहे थे प्रचार

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 23 Oct 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Facebook closed 68 pages and 43 accounts spreading spam and help Brazil presidential candidate
facebook

    दुनिया की सबसे बड़ी सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने एक विपणन समूह से जुड़े 68 पेज एवं 43 अकाउंट बंद कर दिए हैं जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के दक्षिणपंथी उम्मीदवार जेयर बोलसोनारो के पक्ष में प्रचार कर रहे थे।

    फेसबुक ने एक बयान जारी कर कहा, “गलतबयानी और स्पैम की हमारी नीतियों का उल्लंघन’’ करने के लिए हमने ‘रापोसोस फर्नांडेज एसोसिएट्स’ (आरएफए) से जुड़े पेज एवं अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई हमारी स्पैम नीतियों का उल्लंघन करने के लिए की गई है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः Diwali with Mi: 1 रुपया में कैसे खरीदें 20,999 रुपये वाला पोको एफ1 स्मार्टफोन

    बयान में कहा गया है, “आरएफए को संचालित कर रहे लोगों ने एक ही नाम से फर्जी अकाउंट या कई अकाउंट बनाकर पेज बनाए” और फिर, “उन पेजों का इस्तेमाल ऐसी आकर्षित करने वाली सामग्रियां पोस्ट करने के लिए किया जिनका मकसद लोगों को विज्ञापन से भरी वेबसाइटों तक ले जाना था ।’’ फेसबुक ने जोर देकर कहा कि इन पेजों एवं अकाउंटों को अवांछनीय सामग्रियां पोस्ट करने के लिए डिलीट कर दिया गया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ओ एस्टाडो डी एस.पाउलो समाचारपत्र ने 10 दिन पहले खबर दी थी कि आरएफए अकाउंटों के जरिए बोलसोनारो को समर्थन देने के लिए एक विशाल नेटवर्क बनाया गया। राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को होने वाले दूसरे चरण के चुनाव में बोलसोनारो का मुकाबला वामपंथी उम्मीदवार फर्नांडो हद्दाद से है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें