Mark Zuckerberg: फेसबुक सीईओ का पुराना ईमेल आया सामने, कर्मचारी पर इतना भड़क गए थे कि मांग लिया था इस्तीफा

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 22 Mar 2023 02:06 PM IST
सार

यह वायरल ईमेल साल 2010 का है और इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की प्रतिक्रिया भी आ गई है।

विज्ञापन
Facebook CEO Mark Zuckerberg old 2010 Email surfaced To demanded resignation to Employee
फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग - फोटो : Istock

    विस्तार

    सोशल मीडिया पर फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग का एक पूराना ईमेल बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ईमेल में मार्क जकरबर्ग गुस्से में कर्मचारी से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दरअसल, कर्मचारी पर सोशल नेटवर्क की भविष्य की योजनाओं के बारे में गलत जानकारी लीक करने का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद मार्क कर्मचारी पर भड़क गए थे और उन्होंने कर्मचारी से इस्तीफे की मांग तक कर दी थी।

    यह वायरल ईमेल साल 2010 का है और इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जकरबर्ग की प्रतिक्रिया भी आ गई है। मार्क ने कहा कि लीक हुई जानकारी एक विश्वासघात का कार्य था। तो मैं इस ईमेल में कह रहा हूं कि जिसने भी इसे लीक किया है वह तुरंत इस्तीफा दे दे। उन्होंने कहा कि यह मैसेज "गोपनीय - साझा न करें" पंक्ति के साथ शुरू होता है और इसे लीक करना विश्वासघात है। दरअसल, फेसबुक के सीईओ टेकक्रंच की एक स्टोरी से परेशान थे जिसमें कहा गया था कि कंपनी गुप्त रूप से एक फोन बना रही है।

    विज्ञापन

    सितंबर 2010 के ईमेल में जकरबर्ग ने कहा, "आप में से बहुत से लोगों ने इस वीकेंड में टेकक्रंच की स्टोरी देखी होगी, जिसमें दावा किया गया है कि हम एक मोबाइल फोन बना रहे हैं। हम एक फोन नहीं बना रहे हैं और मैंने क्यू एंड ए (Q&A) में इस बारे में विस्तार से बात की है ... हम वास्तव में क्या कर रहे हैं। हम सभी फोन और एप्स को और अधिक सामाजिक बनाएं जाने के तरीकों का निर्माण कर रहे हैं।"

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें