FB Instagram Blue Tick: Facebook और Instagram की पेड सर्विस शुरू, जानें कीमत

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 24 Feb 2023 05:36 PM IST
सार

Facebook और Instagram ने सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पेड सब्सक्रिप्शन की शुरुआत की है। इन देश के यूजर्स को वेब वर्जन केलिए 11.99 डॉलर यानी करीब 990 रुपये और आईओएस और एंड्रॉइड मोबाइल प्लेटफॉर्म पर 14.99 डॉलर यानी करीब 1,240 रुपये हर महीने देने होंगे।

विज्ञापन
Facebook Instagram Paid Blue Tick: FB Insta Rolling Out Paid Verification Service In Australia New Zealand
facebook instagram blue tick - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    ट्विटर के पेड ब्लू टिक सर्विस के बाद मेटा ने भी पेड ब्लू टिक की घोषणा की थी। कंपनी ने पिछले सप्ताह इसका एलान किया था और अब इसकी शुरुआत हो गई है। अब Facebook और Instagram के यूजर्स पैसे देकर अपने अकाउंट को वेरिफाई करा सकते हैं। वैसे आपको याद दिला दें कि अभी तक यह सर्विस फ्री थी।

    Facebook और Instagram ने सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पेड सब्सक्रिप्शन की शुरुआत की है। इन देश के यूजर्स को वेब वर्जन केलिए 11.99 डॉलर यानी करीब 990 रुपये और आईओएस और एंड्रॉइड मोबाइल प्लेटफॉर्म पर 14.99 डॉलर यानी करीब 1,240 रुपये हर महीने देने होंगे।

    विज्ञापन

    Facebook और Instagram के ब्लू टिक वेरिफिकेशन के लिए यूजर्स को सरकारी पहचान पत्र देना होगा। इसके अलावा पैसे देने वाले यूजर्स को डायरेक्ट कस्टमर सपोर्ट मिलेगा और उनके पोस्ट को ज्यादा रीच भी मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें