Realme के फोन में भी मिलेगा आईफोन जैसा डायनेमिक आईलैंड, देखें पहली झलक
टिप्सटर Steve H. Mcfly (@onleaks) ने भी Realme Mini Capsule को लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें फोन की डिजाइन देखी जा सकती है। Realme Mini Capsule भी आईफोन के डायनेमिक आईलैंड जैसा ही है। Realme Mini Capsule के साथ चार्जिंग और म्यूजिक प्लेबैक की जानकारी मिलेगी।

विस्तार
अभी तक आप आईफोन 14 सीरीज के साथ डायनेमिक आईलैंड देख रहे हैं, लेकिन जल्द ही आपको Realme के फोन के साथ डायनेमिक आईलैंड देखने को मिलने वाला है। Realme ने अपने इस फीचर को Realme Mini Capsule नाम दिया है। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी Realme Mini Capsule एक पोस्ट शेयर किया था, हालांकि बाद में उन्होंने पोस्ट को डिलीट कर दिया।
इसके अलावा टिप्सटर Steve H. Mcfly (@onleaks) ने भी Realme Mini Capsule को लेकर एक ट्वीट किया है जिसमें फोन की डिजाइन देखी जा सकती है। Realme Mini Capsule भी आईफोन के डायनेमिक आईलैंड जैसा ही है।
Realme Mini Capsule के साथ चार्जिंग और म्यूजिक प्लेबैक की जानकारी मिलेगी।
पिछले साल रियलमी ने 'realme Island – Creators Challenge' लॉन्च किया था जिसमें लोगों से एपल के डायनेमिक आईलैंड को लेकर सुझाव मांगे गए थे। इस कॉन्टेस्ट के विजेता की घोषणा पिछले साल अक्तूबर में हुई थी। रियलमी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर Realme Mini Capsule को लेकर कुछ नहीं कहा है।
बता दें कि बार्सिलोना के मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 में Realme GT 3 को पेश किया जाएगा। Realme GT 3 की लॉन्चिंग MWC 2023 में 28 फरवरी को होगी। Realme GT 3 को 240W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जाएगा जिसके बाद Realme GT 3 दुनिया का सबसे फास्ट चार्जिंग वाला फोन बन जाएगा। Realme GT 3 का लॉन्च इवेंट 28 फरवरी को शाम 8:30 बजे होगा।MWC 2023 की शुरुआत 27 फरवरी से होने जा रही है जो कि 2 मार्च तक चलेगी।