मुसीबत में एलन मस्क: Twitter ऑफिस रेंट के लिए नहीं हैं पैसे, कुर्सी से लेकर कॉफी मशीन तक की हो रही नीलामी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 19 Jan 2023 10:05 AM IST
सार

ऑफिस रेंट देने के लिए एलन मस्क ने ऑफिस की चीजों को नीलामी शुरू कर दी है। एलन मस्क ट्विटर के ऑफिस की उन हर चीजों को बेच रहे हैं जिससे उन्हें मोटी कमाई हो सकती है। आइए एक नजर डालते हैं उन चीजों पर जिन्हें एलन मस्क बेच रहे हैं।

Elon Musk Twitter Auctions Twitter Bird Statue sold for 100000 dollar
Elon Musk Twitter Auctions - फोटो : अमर उजाला

    एलन मस्क ने जब ट्विटर को खरीदा था तो वे उस वक्त दुनिया के सबसे अमीर शख्स थे और अब महज कुछ ही महीनों में एलन मस्क अमीरी के मामले में दो नंबर पर आ गए हैं। एलन मस्क ने जब से ट्विटर का सौदा किया है तब से मुसीबत में ही हैं। बोलचाल की भाषा में कहें तो ट्विटर के सौदा एलन मस्क के लिए पनौती साबित हो रहा है, वहीं बिजनेस की भाषा में कहें तो शायद एलन मस्क को भी ट्विटर को खरीदकर पछतावा हो रहा होगा। ट्विटर के मालिक बनने के बाद एलन मस्क ने खर्च निकालने के लिए कंपनी के आधे से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। उसके बाद भी खर्च नहीं निकल रहा है।

    Elon Musk Twitter Auctions
    Elon Musk Twitter Auctions - फोटो : social media

    अब एलन मस्क ट्विटर के ऑफिस का रेंट भी नहीं चुका पा रहे हैं। ऑफिस रेंट देने के लिए एलन मस्क ने ऑफिस की चीजों को नीलामी शुरू कर दी है। एलन मस्क ट्विटर के ऑफिस की उन हर चीजों को बेच रहे हैं जिससे उन्हें मोटी कमाई हो सकती है। आइए एक नजर डालते हैं उन चीजों पर जिन्हें एलन मस्क बेच रहे हैं।

    Elon Musk Twitter Auctions
    Elon Musk Twitter Auctions - फोटो : Heritage Global

    ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को वाले मुख्यालय से कॉरपोरेट संपत्तियों की नीलामी हो रही है। नीलाम हो रही संपत्तियों में ट्विटर का लोगो भी है। ट्विटर लोगो की नीलामी 1,00,000 डॉलर यानी करीब 81,25,000 रुपये में हुई है। नीलामी के लिए ट्विटर की कुछ यादगार चीजें, इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर से लेकर रसोई तक की 600 से अधिक वस्तुओं को रखा गया है। धीरे-धीरे सबकी नीलामी हो रही है। इस नीलामी में लग्जरी सोफा, लाउंज कुर्सी और लंबे कॉन्फ्रेंस टेबल को भी रखा गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें