जरूरी खबर: मुफ्त नहीं रहेगा X, एलन मस्क सभी यूजर्स से हर महीने लेंगे पैसे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Sep 2023 12:47 PM IST
सार

एलन मस्क ने यहूदी विरोधी भावना के आरोपों के खिलाफ दृढ़ता से अपना बचाव करते हुए के साथ चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा, 'स्पष्ट रूप से मैं यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ हूं। मैं नफरत और संघर्ष को बढ़ावा देने वाली किसी भी चीज के खिलाफ हूं।"

विज्ञापन
Elon Musk Says X to Charge All Users Small Monthly Fee to Use Platform
elon musk x - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी X (पूर्व में ट्विटर) के यूजर हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। एलन मस्क ने कहा है कि एक्स के यूजर्स से हर महीने एक न्यूनतम राशि ली जाएगी। एलन मस्क ने ये बातें इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से एक इंटरव्यू में कही है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यूजर्स से एक्स को इस्तेमाल करने के लिए हर महीने कितने पैसे लिए जाएंगे।

    एलन मस्क ने यहूदी विरोधी भावना के आरोपों के खिलाफ दृढ़ता से अपना बचाव करते हुए के साथ चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा, 'स्पष्ट रूप से मैं यहूदी विरोधी भावना के खिलाफ हूं। मैं नफरत और संघर्ष को बढ़ावा देने वाली किसी भी चीज के खिलाफ हूं।"

    विज्ञापन

    मस्क का यहूदी नागरिक अधिकार समूह एंटी-डिफेमेशन लीग (ADL) के साथ विवाद बढ़ता जा रहा है, जिस पर उन्होंने एक्स के विज्ञापन राजस्व को कम करने का आरोप लगाया है। मस्क ने इस महीने की शुरुआत में एडीएल पर मुकदमा करने की धमकी दी थी और उन एक्स पोस्ट को लाइक किया था जिनमें "बैन्थएडीएल" हैशटैग का इस्तेमाल किया गया था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    नेतन्याहू के साथ बातचीत के दौरान मस्क ने कहा कि एक्स के वर्तमान में 550 मिलियन मासिक यूजर्स हैं जो प्रतिदिन 100-200 मिलियन पोस्ट उत्पन्न करते हैं और इनमें कुछ बॉट्स भी शामिल हैं जिनसे निपटने के लिए हर महीने कुछ राशि ली जाएगी।

    बता दें कि एलन मस्क पहले से ही ब्लू टिक के लिए यूजर्स से पैसे ले रहे हैं। एलन मस्क ने एक्स से कमाई के लिए भी ब्लू टिक को अनिवार्य किया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें