No more ads: X लाया नया विज्ञापन- फ्री मेंबरशिप प्लान, कीमत इतनी कि ले सकेंगे कई सारे OTT प्लान
मस्क ने कहा कि इनमें से एक प्लान की कीमत एक्स प्रीमियम सदस्यता (8 डॉलर प्रतिमाह) से सस्ती होगी, जबकि दूसरा प्लान इससे महंगा होगा। यह कंपनी के विज्ञापन- फ्री प्लान हैं। यानी इन यूजर्स को प्लेटफार्म पर विज्ञापन नहीं देखना होगा।

विस्तार
एक्स के मालिक और अरबपति एलन मस्क ने अपने प्लेटफार्म X (पहले ट्विटर) के लिए दो नए प्रीमियम मेंबरशिप प्लान को लॉन्च करने घोषणा कर दी है। हालांकि अरबपति ने अभी तक इन दोनों मेंबरशिप प्लान की कीमतों का खुलासा नहीं किया है। उन्होंने बताया है कि इनमें से एक प्लान की कीमत एक्स प्रीमियम सदस्यता (8 डॉलर प्रतिमाह) से सस्ती होगी, जबकि दूसरा प्लान इससे महंगा होगा। यह कंपनी के विज्ञापन- फ्री प्लान हैं। यानी इन यूजर्स को प्लेटफार्म पर विज्ञापन नहीं देखना होगा।
मस्क ने ट्वीट में दी जानकारी
नए मेंबरशिप प्लान की लॉन्चिंग की घोषणा कंपनी के मालिक मस्क ने ट्वीट द्वारा की है। हालांकि, मस्क ने दोनों प्लान की कीमत के बारे में जानकारी नहीं दी है। अपनी एक्स पोस्ट में मस्क ने लिखा, “एक्स प्रीमियम मेंबरशिप के दो नए प्लान जल्द ही लॉन्च होंगे। एक तो सभी सुविधाओं के साथ कम लागत है, लेकिन विज्ञापनों में कोई कमी नहीं है, और दूसरा अधिक महंगा है, लेकिन कोई विज्ञापन नहीं है।"