COVID-19 प्रभाव: ट्विटर के कर्मचारी जब तक चाहें, घर से कर सकते हैं काम, कंपनी ने किया एलान

संदीप  भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजालासंदीप भट्ट
Wed, 13 May 2020 05:43 AM IST
सार
  • ट्विटर के कर्मचारियों के लिए राहत
  • जब तक चाहें घर से कर सकते हैं काम
  • कंपनी ने कई व्यक्तिगत कार्यक्रमों को भी किया रद्द
COVID 19 impact Jack Dorsey to Twitter employees Work from home as long as you want
ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी

    विस्तार

    COVID-19 के प्रकोप के कारण दुनियाभर के कई देशों में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन जारी है। ज्यादातर निजी संस्थान, मल्टीनेशनल कंपनियों के कर्मचारी इन दिनों घर से ही काम कर रहे हैं। इसी के चलते सोशल मीडिया की अग्रणी कंपनी ट्विटर ने अपने कर्मचारियों के लिए एक अहम ऐलान किया है। कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि उसके कर्मचारी जब तक चाहें घर से काम कर सकते हैं।

    कंपनी की ओर से ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने अपने एक बयान में कहा कि हालात को देखते हुए कर्मचारी जब तक चाहें घर से काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सुधार के बाद भी कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी जाएगी। कंपनी ने पहले ही आशंका जताई कि सितंबर से पहले वह कार्यालय नहीं खोल पाएंगे। सितंबर के बाद भी कंपनी के व्यक्तिगत कार्यक्रम रद्द किए जाएंगे।

    बता दें कि ट्विटर ने अपने कर्मचारियों को मार्च माह के शुरुआत में ही घर से काम करना शुरू करने के लिए कहा। इसके अलावा माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, और अमेजन जैसी कई अन्य तकनीकी कंपनियों ने भी अपने कर्मचारियों के लिए घर से काम करने की सुविधा दी है।

    और पढ़ें...