ट्विटर कंवर्सेशन रिप्ले: रोमांस के मामले में लुधियाना तो पशु प्रेम में रायपुर अव्वल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 15 Sep 2020 05:21 PM IST
सार
Conversation Replay: Twitter India reveals what brought Joy to people across the country in 2019
Conversation Replay - फोटो : amarujala

    विस्तार

    किसी भी बात को दुनिया के सामने रखने के लिए आज सोशल मीडिया सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म हो गया है। चाहे बात समाज की हो, परिवार की हो या फिर किसी सामाजिक मुद्दे की हो, हम सोशल मीडिया पर सभी तरह के संवाद करते हैं। इनमें से कईयों में एक खुशी छिपी रहती है। अगर 2020 हमें कुछ सिखा रहा है, तो वह बस यही है। अब हम जहां सोशल डिस्टेंसिंग की प्रैक्टिस कर रहे हैं, ट्विटर हमें 2019 में उस वक्त से ठीक पहले की झलकियां दिखा रहा है। यह सब संभव हुआ है ट्विटर के कंवर्सेशन रिप्ले फीचर से जो पिछले साल ठीक इसी समय किए गए ट्वीट के बारे में जानकारी देता है। 2020 से पहले लोग क्या पसंद करते थे, इस बारे में जानने के लिए ट्विटर ने Quilt.AI तैयार किया है। ट्विटर ने सितंबर-नवंबर, 2019 के 100 दिनों के एक के तहत भारत के 22 शहरों में किए गए साढ़े आठ लाख ट्वीट्स का विश्लेषण किया है।

    रोमांस के मामले में लुधियाना अव्वल

    इस अध्ययन के मुताबिक ट्विटर पर दस सर्वाधिक चर्चित थीमों में शामिल हैं - पशु, उत्सव, सेलिब्रिटीज से जुड़े विषय, अच्छे कार्य, परिवार, भोजन, हास्य, पुरानी यादें, रोमांस और खेलों से जुड़े विषय (अल्फाबेटिकल क्रम में सूचीबद्ध)। एर्नाकुलम, हैदराबाद और चेन्नई जैसे दक्षिणी शहरों में सर्वाधिक संवाद खेल, भोजन, जश्न, सेलिब्रटी से जुड़े विषयों व हंसी-मजाक पर हुए, जबकि लुधियाना, रोमांस के मामले में संवाद करने में अव्वल रहा और रायपुर में सर्वाधिक संवाद पशुओं पर हुए। भुवनेश्वर में सबसे ज्यादा संवाद परिवार और अच्छे कार्यों को लेकर हुए, जबकि मुंबई में सर्वाधिक संवाद पुरानी यादों के विषय से जुड़े थे।

    ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी ने कहा, 'ट्विटर एक आधुनिक सार्वजनिक मंच है जहां तरह-तरह की आवाजें उन विषयों पर अपनी रुचि के विचारों पर चर्चा करती हैं। पिछले साल, लोग जीवन से जुड़ी विभिन्न खुशियों को जी रहे थे। कंवर्सेशन रिप्ले के जरिये हमारा उद्देश्य है कि हम भारत के विभिन्न हिस्सों से खुशियों से भरे अतीत के लम्हों की झलक फिर से दिखा सकें। इस झलक को साझा करना भारतीयों को खुशी का क्षण देने और उन्हें याद दिलाने का हमारा तरीका है कि छोटी- छोटी खुशियां बड़ा संतोष देने वाली होती हैं।'

    • पशु:पशुओं के साथ समय बिताने के आनंद को रायपुर बेहतर समझता है। पालतू पशुओं के रूप में और कभी-कभार बिन-बुलाए मेहमान की तरह जानवरों का साथ वाकई आनंददायक होता है। इस मजेदार साथ को लोग अक्सर ट्वीट के जरिये साझा करते हैं। ट्विटर पर लोग अक्सर #PetTwitter या #AnimalTwitter का सहारा लेते हैं। अध्ययन के मुताबिक जानवरों के बारे में ट्वीट करने में रायपुर सबसे आगे और उसके बाद एर्नाकुलम और मुंबई का नंबर आता है।
    • सेलेब्रेशन:जश्न मनाना हो तो हैदराबाद की तरह मनाइए। ट्विटर पर सकारात्मकता अक्सर सेलेब्रेशन से भी फैलती है। त्योहारों के मौके, उपलब्धियां या फिर खुद के लिए कोई नई चीज खरीदने जैसी छोटी-छोटी उपलब्धियों का जश्न मनाना हो, हैदराबाद ऐसे मामलों में ट्वीट करने में सबसे आगे है और उसके बाद आते हैं इंदौर और विशाखापत्तनम।
    • सेलिब्रिटीज कंटेंट:चेन्नई फैनडम का आनंद साझा करता है। ट्विटर प्रशंसकों को सीधे अपने पसंदीदा स्टार्स से जुड़ने का मौका देता है। सेलिब्रिटी से जुड़े विषयों पर ट्वीट करने के मामले में चेन्नई अव्वल है और उसके बाद विशाखापत्तनम और कोयंबटूर का नंबर आता है। हर साल ट्विटर पर मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े संवादों में इस क्षेत्र का अव्वल रहना, इस मामले में दक्षिणी शहरों के प्रभुत्व को दर्शाता है।
    • अच्छे कार्य करना:अच्छे कार्य करना और दयालुता के कार्य जीवन को एक उद्देश्य देते हैं। इस थीम पर संवाद करते हुए ट्विटर पर लोग खास आनंद लेते हैं। इस मामले में ट्वीट करने में भुवनेश्वर अव्वल, और फिर उसके बाद लुधियाना और मोहाली का नंबर आता है।
    • परिवार:भुवनेश्वर परिवार के साथ होने का आनंद लेता है। ट्विटर परिवार के साथ होने और उनके साथ नई यादें बनाने का भी मंच है। एक समुदाय से जुड़े होने और अपने प्रियजनों के साथ खास पल बिताने वाले ट्वीट करने के मामले में भुवनेश्वर नंबर एक है, जबकि कानपुर और चेन्नई का स्थान उसके बाद आता है।
    • फूड (भोजन):एर्नाकुलम भारत की फूड कैपिटल के तौर पर उभरा है। फूड कन्वर्सेशन के मामले में एर्नाकुलम की चाहत काफी ज्यादा है। भोजन दरअसल भारत को जोड़ता है। लुत्फ उठाने में खाना बनाने और उसका स्वाद लेने के बाद फोटोग्राफी का नंबर आता है। भोजन के बारे में ट्वीट करना हो, तो फिर एर्नाकुलम सबसे आगे है। इसके बाद बेंगलूरू और लुधियाना का नंबर आता है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें