Tecno Spark Power 2 Air भारत में हुआ लॉन्च, मिलेगी 6000mAh की बैटरी

टेक्नो इंडिया ने भारत में अपनी स्पार्क सीरीज को आगे बढ़ाते हुए टेक्नो स्पार्क पावर 2 एयर (Tecno Spark Power 2 Air) को लॉन्च कर दिया है। कुछ महीने पहले ही कंपनी ने Tecno Spark Power 2 को भारतीय स्मार्टफोन बाजार में उतारा था टेक्नो स्पार्क पावर 2 एयर की खासियतों की बात करें तो इसमें क्वॉडकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉड कैमरा सेटअप भी दिया गया है।
Tecno Spark Power 2 Air की भारत में कीमत
टेक्नो के इस नए फोन की भारत में कीमत 8,499 रुपये है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी। यह फोन एक ही स्टोरेज वेरियंट में मौजूद है। टेक्नो स्पार्क पावर 2 एयर दो कलर वेरियंट में मिलेगा जिनमें कॉस्मिक शाइन और आइस जेडिएट शामिल हैं। फोन की बिक्री 20 सितंबर को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट से होगी। फ्लिपकार्ट पर फोन को बैंक ऑफर्स के साथ लिस्ट भी कर दिया गया है।
टेक्नो के इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड 10 आधारित HIOS 6.1 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। इस फोन में 7 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1640 पिक्सल है। डिस्प्ले की स्टाइल वाटरड्रॉप है। इस फोन में 2GHz का मीडियाटेक हीलियो A22 क्वॉडकोर प्रोसेसर है जिसके साथ जुगलबंदी के लिए 3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Tecno Spark Power 2 Air का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है, वहीं एक लेंस 2 मेगापिक्सल का बोकेह के लिए, एक लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो के लिए और चौथा लेंस एआई लेंस है। कैमरे के साथ क्वॉड एलईडी फ्लैश लाइट मिलेगी। इसके अलावा इसमें ऑटो सीन डिटेक्शन मोड, एआई एचडीआर, एआई स्टीकर्स जैसे कई फीचर्स हैं। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Tecno Spark Power 2 Air की बैटरी
टेक्नो के इस फोन में 6000mAh की जंबो बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी ने 560 घंटे के स्टैंडबाय, 38 घंटे कॉलिंग और 20 घंटे वाई-फाई के साथ बैकअप का दावा किया है। वीडियो प्लेबैक को लेकर 15 घंटे तक का दावा किया गया है। ब्लूटूथ v5, 4G LTE, वाई-फाई और रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
- Apple Event 2020 Today: कौन-कौन से प्रोडक्ट होंगे लॉन्च, कैसे देखें इवेंट, जानें सबकुछ
- Poco m2 की भारत में पहली सेल आज, यह है कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन
- 21 सितंबर को भारत में लॉन्च होंगे Realme Narzo 20 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन, जानें क्या होगा खास
- 24 घंटे के अंदर भारत में लॉन्च होगा Xiaomi Redmi 9i, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स