Period Leave: भारतीय सोशल मीडिया कंपनी ने महिला कर्मचारियों को दिया तोहफा, हर महीने मिलेगी दो दिन की लीव
चिंगारी एप ने 6 मार्च को कंपनी की महिला कर्मचारियों के लिए प्रति माह 2 दिन के पीरियड्स अवकाश की घोषणा की है। कंपनी ने कहा नई नीति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

विस्तार
भारतीय शॉर्ट वीडियो एप चिंगारी (Chingari) ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। चिंगारी एप ने 6 मार्च को कंपनी की महिला कर्मचारियों के लिए प्रति माह 2 दिन के पीरियड्स अवकाश की घोषणा की है। कंपनी ने कहा नई नीति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। अब महिला कर्मचारियों को हर महीने दो अतिरिक्त लीव मिलेंगी।
कंपनी ने कहा कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को जिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है उन्हें पहचानने और उन्हें अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए कंपनी उन्हें सशक्त बनाने का कदम उठा रही है। अब कंपनी की हर महिला कर्मचारी को प्रतिमाह 2 पेड लीव मिलेगी। भारतीय सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि यह पीरियड्स से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे कलंक का मुकाबला करने का भी एक प्रयास है।
भारतीय सोशल मीडिया कंपनी ने कहा कि फर्म 2022 से #GARI4NARI को बढ़ावा दे रही है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करके भारत में महिलाओं को सशक्त बनाना है। नई नीति तुरंत प्रभाव से लागू होती है और चिंगारी एप की महिला कर्मचारियों को पीरियड्स से संबंधित प्रति माह दो दिन का सवैतनिक अवकाश लेने की अनुमति देती है। इसके अलावा, चिंगारी का दावा है कि वह एक अच्छा और और समावेशी कार्यस्थल बनाना चाहता है जिसमें प्रत्येक कर्मचारी को महत्व दिया जाता है और सम्मान के साथ व्यवहार किया जाता है।
- Vivo V27 Pro: रंग बदलने वाले फोन की पहली सेल शुरू, मिल रही 3 हजार रुपये की छूट, इसमें है 50MP का फ्रंट कैमरा
- जियो का सबसे सस्ता प्लान! अनलिमिटेड कॉलिंग और डाटा भी मिलेगा
- Airtel 5G: एयरटेल ने एक साथ 125 शहरों में लॉन्च किया 5G नेटवर्क, अब 265 शहरों में पहुंची सेवा, देखें लिस्ट
- काम की बात: ऑनलाइन कैसे चेक करें फास्टैग बैलेंस, रिचार्ज करना भी जानें, बहुत आसान है तरीका