Kung Fu Robots: इंसानों संग कुंग फू सीखते दिखे ह्यूमनॉइड रोबोट, Viral Video ने चौंकाया

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Tue, 10 Feb 2026 02:09 PM IST
सार

China Kung Fu Robots:

चीन से सामने आए रोबोट्स एक वायरल वीडियो ने फिर से लोगों के होश उड़ा दिए हैं। इस वीडियो में कुछ रोबोट्स इंसानों के साथ कुंग फू सिखते नजर आ रहे हैं। तकनीक और परंपरा का यह अनोखा मेल लोगों को हैरान कर रहा है।

विज्ञापन
china humanoid robots learning kungfu shaolin temple viral video
कुंग फू करते दिखे रोबोट्स - फोटो : CGTN

    विस्तार

    चीन से एक बार फिर रोबोट्स का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कुछ ह्यूमनॉइड रोबोट्स इंसानों के साथ मिलकर कुंग फू की प्रैक्टिस कर रहे हैं। रोबोट्स की सटीक चाल, संतुलन और अनुशासन देखकर लोग दंग रह गए। इस वीडियो को चीन के सरकारी मीडिया संस्थान CGTN ने साझा किया है।

    परंपरा और तकनीक का अनोखा संगम

    यह वीडिया शाउलिन टेंपल का है, जहां कुछ मॉन्क्स ने पारंपरिक मार्शल आर्ट और आधुनिक तकनीक का अनोखा संगम पेश किया है। बताया जा रहा है कि भविष्य में रोबोट्स की बढ़ती मौजूदगी को देखते हुए इंसान भी खुद को उसी स्तर की ट्रेनिंग के लिए तैयार कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    देखें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

    यह भी पढ़ें: क्या है Jmail? जिसने दुनिया के लिए खोल दिया जेफरी एपस्टीन के काले कारनामों का कच्चा चिट्ठा

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मॉन्क्स के साथ कई ह्यूमनॉइड रोबोट एकसाथ कुंग फू के मूव्स प्रैक्टिस कर रहे हैं। रोबोट्स न सिर्फ मूव्स को फॉलो कर रहे हैं, बल्कि उनकी टाइमिंग और बॉडी कंट्रोल भी काफी सटीक नजर आ रही है।

    मार्शल आर्ट्स सीखते रोबोट्स

    वीडियो में रोबोट्स कुंग फू के अलग-अलग मूव्स को आसानी से करते दिखाई देते हैं। जिस तरह से वे हाथ-पैर की गतिविधियों और स्टांस को कॉपी कर रहे हैं, उससे साफ है कि ये रोबोट्स मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग तेजी से सीखने में सक्षम हैं।

    यह भी पढ़ें: OpenAI ला सकता है ‘ह्यूमन-ओनली’ सोशल नेटवर्क: Face ID से होगी पहचान, X और इंस्टाग्राम को मिलेगी कड़ी टक्कर

    पहले भी रोबोट्स ने किया था डांस

    यह पहली बार नहीं है जब चीन से रोबोट्स से जुड़े ऐसे चौंकाने वाले वीडियो सामने आए हों। इससे पहले एक डांस प्रतियोगिता में रोबोट के बैकफ्लिप लगाने का वीडियो वायरल हुआ था। वहीं, चीन में रोबोट्स के बीच फुटबॉल मैच भी आयोजित किया जा चुका है, जिसने दुनिया का ध्यान खींचा था।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें