Trump Tariff: चीन ने उड़ाया अमेरिका का मजाक, शेयर किया कपड़ा फैक्टरी में मजदूरी करते हुए अमेरिकन का वीडियो
AI-जेनरेटेड वीडियो सामने आया है जिसमें अमेरिकी नागरिकों को गंदे, पसीने से भीगे कारखानों में काम करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो पहले चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फिर अमेरिका में भी तेजी से ट्रेंड करने लगा।

विस्तार
जब अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड वॉर और 'रीइंडस्ट्रियलाइजेशन' की नीतियों को लेकर चिंता बढ़ रही है, तो चीन की ओर से एक चौंकाने वाला AI-जेनरेटेड वीडियो सामने आया है जिसमें अमेरिकी नागरिकों को गंदे, पसीने से भीगे कारखानों में काम करते हुए दिखाया गया है। यह वीडियो पहले चीनी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और फिर अमेरिका में भी तेजी से ट्रेंड करने लगा।
इस वीडियो के जरिए चीन ने अमेरिका के उस ख्याल का मजाक उड़ाया है जिसमें ट्रंप पुराने जमाने की फैक्ट्रियां अमेरिका में फिर से शुरू करना चाहते हैं। वीडियो में मोटे, थके हुए अमेरिकी लोगों को स्वेटशॉप में कपड़े सिलते हुए दिखाया गया है। एक प्रकार से ट्रंप की नीतियों पर कटाक्ष करते हुए यह संदेश दिया गया है कि "भविष्य में यही हाल होगा।"
अमेरिकी प्रतिक्रिया
वीडियो के अमेरिका पहुंचते ही सोशल मीडिया पर इसका मजाक भी बनने लगा। एक Reddit यूजर ने लिखा, "फर्जी... कोई मोबिलिटी स्कूटर नहीं दिख रहा।" एक और यूजर ने चुटकी ली, "मान लिया कि कोई हेल्थ इंश्योरेंस ले सकता है या स्कूटर खरीद सकता है। ये भी बड़ी बात होगी उस समय!" दूसरी तरफ, राइट-विंग यूजर्स इस बात पर उलझे हुए हैं कि क्या यह 'स्वेटशॉप' कल्चर मर्दानगी की वापसी है या फिर एक डरावना भविष्य।
एक मीम में लिखा गया: "Make the sock", जिसमें एक फाइनेंस ब्रोकिंग जैकेट पहना व्यक्ति रोते हुए कपड़े की सिलाई मशीन पर बैठा है और ट्रंप की एक बड़ी उदास तस्वीर पीछे टंगी हुई है।
एक अन्य पोस्ट में नाराज़गी जताई गई: "लोग ट्रंप और एलन मस्क के खिलाफ हो गए हैं, जबकि उन्होंने तुम्हारे लिए कितनी कुर्बानी दी है। वे तो पहले से ही अमीर हैं, उन्हें ये सब करने की जरूरत नहीं!"
इस AI मीम ने दिखाया है कि अब चीन भी अमेरिका का वैसा ही मजाक बना रहा है, जैसा कभी अमेरिका चीनी मजदूरों का बनाया करता था। वर्षों तक अमेरिकियों ने चीनी स्वेटशॉप संस्कृति की आलोचना की, लेकिन अब इसी सोच की उल्टी तस्वीर उनके सामने रखी जा रही है।
- Instagram: आ रहा है गजब का फीचर, रील देखने के लिए डालना होगा सीक्रेट कोड
- iOS 18.4: जिसका इंतजार था वो आ गया, अब आईफोन में ऐसे बनाएं एआई इमेज
- DeepMind: अगले पांच साल में AI खत्म कर देगा मानवता, इंसानों जैसे एआई करेंगे राज, एक्सपर्ट ने कहा- इसे रोको
- Pixel Watch 3: गूगल ने रिलीज किया नया अपडेट और डॉक्टर बन गई स्मार्टवॉच, यूजर्स परेशान