ChatGPT: ये Ghibli क्या है जिसके पीछे पूरी दुनिया पागल हुई है, एलन मस्क भी शामिल हो गए हैं
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक Ghibli-स्टाइल AI इमेज को अपनी प्रोफाइल पिक्चर बनाया और लिखा, "मैंने अपनी PFP बदल दी है, लेकिन शायद कोई और इससे बेहतर बना दे।"

विस्तार
पूरे इंटरनेट पर दो दिन से Ghibli-Ghibli छाया हुआ है। हो सकता है कि आपने भी इसका नाम पहली बार सुना होगा तो आइए जानते हैं कि आखिर यह नया ट्रेंड है क्या? OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक Ghibli-स्टाइल AI इमेज को अपनी प्रोफाइल पिक्चर बनाया और लिखा, "मैंने अपनी PFP बदल दी है, लेकिन शायद कोई और इससे बेहतर बना दे।"
इसके बाद, ChatGPT यूजर्स ने खुद ही इस नए ट्रेंड को अपनाया और अपनी कल्पना की दुनिया को Ghibli-फॉर्मेट में ढालने लगे। अब सोशल मीडिया पर आइकॉनिक मूवी सीन, भावनात्मक क्षण, बचपन की यादें और यहां तक कि शादी के प्रस्ताव भी Ghibli-स्टाइल में बनाए जा रहे हैं और दिलचस्प बात यह है कि कोई भी इसकी शिकायत नहीं कर रहा! इस ट्रेंड में एलन मस्क भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने भी Ghibli स्टाइल में एक इमेज शेयर की है।
दरअसल यह नया ट्रेंड OpenAI के GPT-4o मॉडल की मदद से संभव हुआ है। इस नए इन-बिल्ट इमेज जेनरेशन टूल के जरिए यूजर्स स्टिकर, साइनबोर्ड, मीम्स और फोटोरियलिस्टिक इमेज तक बना सकते हैं। OpenAI ने इस फीचर को लॉन्च करते हुए कहा था, "यह नटिव मल्टीमॉडल मॉडल उपयोगी और बहुमूल्य इमेज जेनरेशन को अनलॉक करता है, जो सटीक, वास्तविक और फोटोरियलिस्टिक आउटपुट देने में सक्षम है।"