अमर उजाला
Thu, 27 March 2025
भारत में दुनिया के किसी भी शख्स के नाम पर ठगी हो सकती है। ताजा मामला एलन मस्क की मां और भारत के एक पायलट से जुड़ा है।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की मां के नाम पर भारत में एक पायलट के साथ 72 लाख रुपये की ठगी हुई है।
पिछले साल स्पेस एक्स, टेस्ला व बिटकॉइन में निवेश के नाम पर सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन से 72.16 लाख रुपये ठग लिए गए हैं।
आरोपियों ने जनवरी 2024 में एलन मस्क, उनकी मां व मैनेजर बनकर संपर्क किया। बाद में व्हाट्सएप पर भी इनसे बात हुई।
आरोपियों ने कंपनियों के शेयर में निवेश के नाम पर व रिफंड चार्ज के नाम पर ये ठगी की। सेवानिवृत्त कैप्टन का नाम शक्ति स्वरूप लुंबा है जो कि हरियाणा के रहने वाले हैं।
जनवरी 2024 में मस्क एक्स ऑफिशियल और एना शेरमन अकाउंट से कैप्टन को फॉलो किया गया। मेई मस्क ने खुद को एलन मस्क की मां व एना शेरमन को अपनी मैनेजर बताया।
एना शेरमन ने कहा कि यदि स्पेसएक्स व टेस्ला कंपनी में निवेश करें तो वो एलन मस्क से परिचय करा सकती है। फिर एक व्हाट्सएप नंबर देकर कहा गया कि ये एलन मस्क का नंबर है।
मैसेज से उस नंबर पर बात होने लगी। मैसेज में कहा गया कि आपको निवेश करना चाहिए और आपके रुपये स्पेसएक्स व टेस्ला शेयर में लगाए जाएंगे।
25 जनवरी 2024 को कोटेक महिंद्रा बैंक के खाते में 2.91 लाख रुपये जमा करने के साथ ठगी का सिलसिला शुरू हुआ और 72 लाख पर खत्म हुआ।
ऐसे में आपको बेहद ही सावधान रहने की जरूरत है। किसी पर भी भरोसा करना आपके लिए घातक हो सकता है।
टेक्नॉलॉजी की अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें