Chandrayaan-3 Landing: आज चंद्रमा पर लहराएगा तिरंगा, सोशल मीडिया पर प्रार्थनाओं की लगी कतार
यदि दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर सोशल मीडिया पर प्रार्थनाओं और दुआओं का तांता लगा हुआ है।

विस्तार
भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की लैंडिंग ना केवल भारत के लिए बल्कि दुनिया के लिए बड़ी बात होगी। आज यानी 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा पर लैंड करने वाला है। यह लैंडिंग भारतीय समयानुसार आज शाम को 5 बजकर 20 मिनट पर होने वाली है। रूस के चंद्रमा मिशन लूना-25 के क्रैश होने के बाद अब पूरी दुनिया को भारत से ही उम्मीद है। यदि दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर की सॉफ्ट लैंडिग होती है, तो भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर सोशल मीडिया पर प्रार्थनाओं और दुआओं का तांता लगा हुआ है। देश का प्रत्येक नागरिक इस मिशन के सफल होने के लिए प्रार्थना कर रहा है। आइए एक नजर डालते हैं...
गुजरात | चंद्रयान-3 की सफल चंद्र लैंडिंग के लिए सूरत के कडोदरा में हनुमान मंदिर में हवन किया जा रहा है।
- Chandrayaan-3: अपने स्मार्टफोन पर ऐसे देखें चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग, लैंडिंग से पहले मिल जाएगा नोटिफिकेशन
- WhatsApp: आईफोन यूजर्स के लिए जारी हुआ शॉर्ट वीडियो फीचर, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
- Earphone vs Headphone: कानों के लिए ईयरफोन ज्यादा बेहतर है या हेडफोन? जानें एक्सपर्ट की राय
- Acer One: भारत में एसर ने एकसाथ लॉन्च किए दो नए टैबलेट, कम कीमत में मिलेंगे दमदार फीचर्स