BSNL 5G Phone: क्या बीएसएनएल सच में ला रहा 200MP कैमरे वाला 5जी फोन, फोटो भी आई सामने
BSNL के इस 5जी फोन की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसे एआई की मदद से तैयार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि BSNL ने इस 5जी फोन को टाटा के साथ मिलकर तैयार किया है

विस्तार
निजी कंपनियों के प्लान महंगे होने के बाद सभी को BSNL की याद आई है, क्योंकि BSNL के प्लान आज भी सभी निजी कंपनियों के रिचार्ज प्लान के मुकाबले सस्ते हैं। BSNL की 4जी सर्विस भी इसी महीने लॉन्च होने वाली है। इसके लिए युद्ध स्तर पर टॉवर इंस्टॉल किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर किसी भी वक्त कुछ भी वायरल हो सकता है। यह वायरल सच और झूठ भी हो सकता है, लेकिन वायरल कंटेंट के झूठे होने की संभावना 99 फीसदी होती है। अब BSNL को लेकर एक खबर वायरल हो रही है कि BSNL का 5जी फोन आ रहा है जिसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
BSNL के इस 5जी फोन की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसे एआई की मदद से तैयार किया गया है। दावा किया जा रहा है कि BSNL ने इस 5जी फोन को टाटा के साथ मिलकर तैयार किया है। दावा यह भी है कि इसमें 7000mAH की बैटरी होगी जो कि शायद ही संभव है, क्योंकि अभी तक मार्केट में शायद ही ऐसा कोई फोन होगा जिसमें इतनी बड़ी बैटरी होगी।
- FB Tips: फेसबुक पर करते हैं ये काम तो आज ही बंद कर दें, नहीं तो अकाउंट ही ब्लॉक होगा
- Tech Tips: बिना इंटरनेट ऐसे देखें यूट्यूब के वीडियोज, बहुत ही आसान है ट्रिक
- Headphones Side Effects: 25 साल में 100 करोड़ युवा हो जाएंगे बहरेपन के शिकार, हेडफोन का इस्तेमाल बन रहा खतरनाक
- YouTube: यूट्यूब में आ रहा स्लीप टाइमर फीचर, अपने आप पॉज हो जाएंगे वीडियो